{"_id":"60461e80e464c0118d4a0643","slug":"england-southampton-ageas-bowl-to-host-icc-world-test-championship-final-between-india-and-new-zealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में नहीं बल्कि यहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में नहीं बल्कि यहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 08 Mar 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में नहीं बल्कि साउथम्पटन के एजेस बाउल में 18 जून को खेला जाएगा। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी।
WTC final to be played at Ageas Bowl in Southampton
उन्होंने कहा, 'कोरोना को ध्यान में रखते हुए आईसीसी विश्व टेस्टचैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा।' दरअसल, इससे पहले तक खबर थी कि डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला 18 जून को क्रिकेट का मक्का कहे जाने लंदन के लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। मगर आज इन अटकलों पर विराम लग गया।
3 of 5
ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाती टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा और आखिरी टेस्ट तीन दिन में ही जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। अगर यह मुकाबला ड्रॉ पर भी छूटता तो भारतीय टीम क्वालीफाई कर जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : social media
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत 520 अंक (72.2%) के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, न्यूजीलैंड 420 अंक (70.0 %) के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों (69.2) के साथ तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गया।
विज्ञापन
5 of 5
जो रूट
- फोटो : social media
वहीं, इंग्लैंड मेजबान भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गंवाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। हालांकि, इंग्लिश टीम अंकतालिका में 442 अंकों (61.4) के साथ चौथे स्थान पर रही।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।