फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए उन देशों के बारे में, जो करते हैं सबसे ज्यादा खाने की बर्बादी

Mon, 08 Mar 2021 06:21 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 08 Mar 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Know about food waste ranking country wise united states food and agriculture organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है और इसका सबसे बड़ा असर खाने-पीने पर भी पड़ा है। हालांकि, विश्व की बड़ी आबादी लंबे समय से भुखमरी से जूझ रही है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन के मुताबिक, साल 2019 में 69 करोड़ लोग भुखमरी से जूझ रहे थे। कोरोना की मार से इस संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। भुखमरी जैसे गंभीर समस्या के आगे खाने की बर्बादी की तस्वीरें और डरा रही हैं।

Know about food waste ranking country wise united states food and agriculture organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई रिपोर्ट्स में ऐसा अनुमान लगाया गया है कि साल 2019 में 93 करोड़, 10 लाख टन खाना बर्बाद हुआ, जो कुल उपलब्ध खाने का लगभग 17 फीसदी है। बता दें कि हमारा देश भारत भी खाना बर्बाद करने वाले देशों में शामिल है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल प्रति व्यक्ति 50 किलो खाने की बर्बादी हो रही है। भारत में एक साल में पैदा हुए तिलहन, गन्ना और बागवानी का कुल उत्पादन के बराबर खाने की बर्बादी भी हो रही है।

Know about food waste ranking country wise united states food and agriculture organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि सबसे ज्यादा खाना लोग घरों के भीतर ही बर्बाद करते हैं। घरों में लोग जरूरत से ज्यादा खाना बनाकर फिर बचे हुए भाग को फेंकने में बिल्कुल संकोच नहीं करते हैं। इसके बाद नंबर आता है रेस्त्रां का। इसके साथ ही खुदरा दुकानदारों के द्वारा भी अनाज की बहुत बर्बादी की जाती है। ठीक से भंडारण नहीं करने से अनाज खराब हो जाते हैं और उन्हें फेंकना पड़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about food waste ranking country wise united states food and agriculture organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खाने की बर्बादी करने वाले देशों की गणना के साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, यूरोपियन देश बेल्जियम में सबसे ज्यादा खाना बर्बाद होता है। वहीं फिलीपींस एक ऐसा देश है, जहां खाने की सबसे अधिक बचत होती है। खाने की बर्बादी को लेकर संयुक्त राष्ट्र के अलावा कई दूसरी संस्थाओं ने भी स्टडी की, जिसमें पाया गया कि ऑस्ट्रेलिया भी खाना बर्बाद करने में बहुत आगे है। ऑस्ट्रेलिया में हर साल लगभग 361 किलो खाना प्रति व्यक्ति बर्बाद जाता है। इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है, जहां हर साल 278 किलो खाना बर्बाद किया जाता है।

विज्ञापन
Know about food waste ranking country wise united states food and agriculture organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अध्ययन में यह बात भी सामने आई कि विकासशील और विकसित देशों में खाने की बर्बादी के अलग-अलग कारण हैं। विकसित देशों में सबसे ज्यादा खाना रेस्त्रां में बर्बाद होता है, तो वहीं विकासशील देशों में अन्न के सही भंडारण नहीं करने और फसल काटने के दौरान ही अधिक खाना बर्बाद हो जाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साल 2019 में अमेरिका में लगभग 60 मिलियन टन फल और सब्जियां फेंक दी गईं, क्योंकि वे दिखने में अच्छी नहीं लग रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed