फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England s first victory after 5 consecutive ODIs lost in Southampton

चार साल बाद इंग्लैंड को मिली पहली जीत, इस बार पाकिस्तान को पीटा

Thu, 25 Aug 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
England s first victory after 5 consecutive ODIs lost in Southampton
इंग्लैंड टीम - फोटो : PTI

पाकिस्तान के हाथों टेस्ट सीरीज में बढ़त लेने के बाद 2-2 से बराबर कराने को मजबूर हुए इंग्लैंड ने वनडे में लगातार 5 हार के बाद पाक टीम को हराकर जीत का स्वाद चख ही लिया।

विज्ञापन


पाक टीम के जोरदार प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड को अपने ही घर में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने का मौका गंवाना पड़ा। इसके बाद शुरू हुई वनडे सीरीज में मेजबान इंग्लैंड की शुरुआत बेहद शानदार रही।
विज्ञापन


साउथम्पटन में द रोज बॉउल में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 260 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान और ओपनर अजहर अली ने 82 रनों की पारी खेली। जबकि सरफराज अहमद ने 55 रनों का योगदान दिया। अजहर के लिए यह पारी खास रही क्योंकि उनके बल्ले से पिछली 12 पारियों के बाद पहली फिफ्टी निकली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित मैच में जीत के लिए 34.3 ओवर में मिले 151 रनों के लक्ष्य का रखा गया जिसे उसने हासिल कर लिया। इस तरह से इंग्लैंड 44 रन से यह मैच जीत गया।  

मेजबान इंग्लैंड की साउथम्पटन में लगातार 5 हार के बाद वनडे क्रिकेट में यह पहली जीत भी है। मेजबान टीम को वनडे में अपनी पहली जीत के लिए 4 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे पहले उसे इस मैदान पर आखिरी बार जीत 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी।

पिछले 9 महीने से पाक को वनडे में नहीं मिली बड़ी जीत

England s first victory after 5 consecutive ODIs lost in Southampton
सरफराज अहमद - फोटो : PTI
5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने वाली इंग्लैंड टीम ने पिछले 10 वनडे मैचों में पाकिस्तान को लगातार हराया है। अंतिम 10 मैचों की बात करें तो इंग्लैंड ने इस दौरान 9 मैच जीते और सिर्फ एक में हार मिली। यह हार उसे पिछले साल नवंबर में अबु धाबी में खेले गए वनडे मैच में मिली थी।

खास बात यह है अबु धाबी में मिली पाक की यह जीत शीर्ष 10 में शामिल वनडे टीमों के खिलाफ उसकी आखिरी जीत थी, उसके बाद से लेकर अब तक पाक को कोई बड़ी जीत नहीं मिली है। पाक ने इस जीत के बाद वनडे में शीर्ष 10 में शुमार टीमों के खिलाफ 5 मैच खेले और सभी हार गया। उसे इस बीच एक जीत मिली आयरलैंड के खिलाफ, लेकिन यह टीम क्रिकेट में दूसरे दर्जे की टीम मानी जाती है।

इस मैच में इंग्लैंड के जोए रूट ने 61 रनों की पारी खेली जो वनडे में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 2 फिफ्टी जमाई थी। रूट के अलावा जेसन रे ने भी इस मैच में फिफ्टी लगाई और 65 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 91 रनों की साझेदारी ने बारिश से प्रभावित मैच में टीम की जीत में अहम योगदान निभाया।

जेसन ने भी पिछली 5 वनडे पारियों में तीसरी फिफ्टी ठोंकी। जेसन ने पिछली 2 अर्धशतकीय पारियों को शतक (नाबाद 112 और 162) में बदला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed