भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले हफ्ते चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। अहमदाबाद में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से हराया। भारतीय टीम ने जहां बेहतरीन प्रदर्शन किया वहीं इंग्लैंड पूरी तरह से फेल रही।
स्टोक्स का खुलासा: आखिरी टेस्ट में बीमार थे इंग्लैंड के खिलाड़ी, घटा 4-5 किलो वजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टोक्स ने डेली मिरर से बातचीत में कहा, ‘खिलाड़ी पूरी तरह से इंग्लैंड के प्रति प्रतिबद्ध हैं और मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह यह देखने को मिला जब हम में से कुछ खिलाड़ी बीमार पड़ गए थे और ऐसे में 41 डिग्री तापमान में खेलना वास्तव में मुश्किल था।’
उन्होंने कहा, ‘मेरा एक सप्ताह में पांच किलो वजन कम हुआ। डोम सिब्ली का चार किलो और जिम्मी एंडरसन का तीन किलो वजन कम हुआ। जैक लीच गेंदबाजी स्पैल के बीच मैदान छोड़कर जा रहा था और शौचालय में अधिक समय बिता रहा था।’
स्टोक्स ने कहा, ‘यह किसी तरह का बहाना नहीं है क्योंकि हर कोई खेलने के लिए तैयार था तथा भारत और विशेषकर ऋषभ पंत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह से इंग्लैंड की जीत के लिए हर संभव प्रयास किया उसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूं।’
इंग्लैंड की टीम को टेस्ट श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के लिए कुछ पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन स्टोक्स ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ी इन चीजों पर ध्यान देने की बजाय अपने खेल को सुधारने पर गौर करें। क्रिकेट पंडित अपनी भूमिका निभा रहे हैं और यह अच्छा है लेकिन हमें बेहतर खिलाड़ी या बेहतर टीम बनाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। यह हमारा काम है और हमें इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘आपके कप्तान, आपके कोच और आपके साथियों के विचार मायने रखते हैं जो कि एक अच्छी टीम और आपको बेहतर से बेहतर खिलाड़ी बनाने का प्रयास करते हैं। हमारे कई खिलाड़ियों का यह पहला भारत दौरा था और उनको इससे काफी सीख मिली।’