{"_id":"9d03f8a2-dd7f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"england-needs-dhoni-like-captain-for-icc-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को चाहिए धोनी जैसा सफल कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड को चाहिए धोनी जैसा सफल कप्तान
नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jun 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी बार हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के बाद इंग्लैंड को खिताबी जीत की आस थी। लेकिन कप्तान धोनी की टीम इंडिया के आगे मेजबान टीम की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
मेजबान इंग्लैंड के प्रशंसक एलिस्टर कुक की कप्तानी में अपनी टीम को वनडे क्रिकेट में पहली बार किसी प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का ख्वाब संजोए हुए थे। ऐसा भी नहीं था कि उन्होंने इंग्लैंड टीम से कुछ ज्यादा की आस लगा रखी थी।
विज्ञापन
यह वही इंग्लैंड टीम थी जिसने 2011 में अपनी ही धरती पर भारतीय टीम को टेस्ट के अलावा वनडे व टी-20 में बुरी तरह परास्त किया था। भारत उस दौरे में एक मैच भी जीत नहीं पाया था। साथ ही इंग्लैंड की टीम वनडे क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन भी कर रही थी।
विज्ञापन
वहीं भारतीय टीम अपने देश में क्रिकेट से जुड़ी भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आने से दबाव में थी। लेकिन कप्तान धोनी ने न सिर्फ अपने खिलाड़ियों में जोश भरा बल्कि टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा भी कर लिया।
कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी खिताब जीतने में माहिर माने जाते हैं। यही कारण हैं कि उनके आलोचक उन्हें किस्मत का धनी भी कहते हैं।
धोनी ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर एक दुर्लभ इतिहास रच दिया है। आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा वनडे विश्व कप और टी-20 विश्व कप का आयोजन कराती है।
इंग्लैंड की तलाश अब भी जारी
धोनी की सफलता के उलट इंग्लैंड आज तक वनडे में एक भी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नहीं जीत सका है। क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड वनडे विश्व कप में 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में पहुंचा था लेकिन उसे तीनों ही मौकों पर उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा।
वनडे विश्व कप के अलावा इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी में 2004 के बाद 2013 में भी फाइनल में पहुंचा और यहां भी उसे निराशा हाथ लगी और उपविजेता बनने को मजबूर होना पड़ा।
हालांकि इंग्लैंड को टी-20 विश्व कप में थोड़ी सफलता हासिल हुई है। 2010 में तीसरे टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
चाहिए धोनी जैसा चतुर कप्तान
लेकिन टी-20 की इस सफलता को छोड़ दिया जाए तो वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के बावजूद भी इंग्लैंड को 50-50 ओवर के प्रारूप में बड़ी सफलता की तलाश अब भी जारी है।
ऐसे में इंग्लैंड को धोनी जैसे कप्तान की सख्त जरूरत है जो दुनिया को क्रिकेट का ककहरा सीखाने वाले देश को विश्व चैंपियन का रुतबा दिला सके।
धोनी की योग्यता इस मायने में भी है कि उनकी अगुवाई में टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट्स के तीन फाइनल खेले हैं और तीनों ही जीते हैं।
बतौर कप्तान धोनी आईसीसी के तीन टूर्नामेंटों के अलावा दो बार आईपीएल व एक बार टी-20 चैंपियंस लीग खिताब जीत चुके हैं।