फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england made a bad record against new zeland

इंग्लैंड ने अपनी ही धरती पर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Sun, 24 May 2015 06:47 PM IST
Updated Sun, 24 May 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
england made a bad record against new zeland

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 389 रन पर ऑलआउट हो गई। फिर गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका दिया।

विज्ञापन


नतीजन कीवि टीम ने इंग्लैंड के समक्ष पहली पारी में 134 रनों की लीड दी। इंग्लैंड का न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष जारी है। इस संघर्ष के बीच इंग्लैंड ने एक कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी धरती में इंग्लैंड टीम ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएगी। यह शर्मनाक रिकॉर्ड और कहीं नहीं क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में हुआ। दरअसल, टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 67 रन सिर्फ एक्स्ट्रा में ही दे डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी हो चुकी है इंग्लैंड की फजीहत

england made a bad record against new zeland

लॉर्ड्स के मैदान में किसी भी टीम ने इससे पहले कभी इतने एक्स्ट्रा रन नहीं लुटाए गए है। यह रिकॉर्ड लॉर्ड्स में पहला और टेस्ट में पांचवां सबसे बड़ा एक्स्ट्रा रन है। हालांकि इंग्लैंड इससे ज्यादा एक्स्ट्रा रन 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ (74 एक्स्ट्रा रन) पोर्ट ऑफ स्पेन में दे चुका है।

वहीं, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी की है। जबकि लॉर्ड्स में यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। केन विलि‌यम्सन ने रॉस टेलर के बीच 189 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले 1986 में की‌वि बल्लेबाजों मार्टिन क्रोव और ब्रूस इडगर ने इसी मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 210 रनों की साझेदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed