फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England fast-bowler Saqib Mahmood received his visa for the team's upcoming white-ball tour of India

IND vs ENG: साकिब महमूद को आखिरकार मिला भारत का वीजा, सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का हैं हिस्सा

Fri, 17 Jan 2025 07:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jan 2025 07:24 PM IST
सार

पाकिस्तानी मूल के महमूद को वीजा मिलने में विलंब के कारण यूएई में इंग्लैंड के अभ्यास शिविर से बाहर रहना पड़ा। लंकाशायर के 27 वर्ष के तेज गेंदबाज महमूद यूएई में टीम से जुड़ेंगे जहां टीम ने जोफ्रा आर्चर, गुस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और मार्क वुड जैसे तेज गेंदबाजों के लिए अभ्यास शिविर लगाया था।

विज्ञापन
England fast-bowler Saqib Mahmood received his visa for the team's upcoming white-ball tour of India
साकिब महमूद - फोटो : X

विस्तार

इंग्लैंड को इस महीने के अंत में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। इससे पहले ही उसे राहत की खबर मिली है क्योंकि उसके तेज गेंदबाज साकिब महमूद को भारत दौरे के लिए वीजा मिल गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगी जिसका पहला मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन

यूएई में टीम से जुड़ेंगे महमूद 
पाकिस्तानी मूल के महमूद को वीजा मिलने में विलंब के कारण यूएई में इंग्लैंड के अभ्यास शिविर से बाहर रहना पड़ा। लंकाशायर के 27 वर्ष के तेज गेंदबाज महमूद यूएई में टीम से जुड़ेंगे जहां टीम ने जोफ्रा आर्चर, गुस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और मार्क वुड जैसे तेज गेंदबाजों के लिए अभ्यास शिविर लगाया था। पाकिस्तानी मूल के दो अन्य खिलाड़ियों आदिल रशीद और रेहान अहमद को वीजा पहले ही मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी वीजा मिलने में हुई हैं दिक्कतें 
महमूद को 2019 में भी दिक्कत आई थी जब वीजा मिलने में विलंब के कारण उनकी जगह किसी और को भारत दौरे के लिये टीम में शामिल किया गया। पिछले साल ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से ठीक पहले लंदन लौटना पड़ा क्योंकि उन्हें वीजा लेना था। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मूल के किसी क्रिकेटर को भारत का वीजा हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर पिछले साल वीजा मिलने में हुई देरी के कारण दोनों देशों के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम इस प्रकार है...
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्से, बेन डकेत, जैमी ओवरटन, जैमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed