IND Inning
139/2 (11.1 ov)
Ishan Kishan 43(22)*
Sanju Samson 74 (34)
WI elected to bowl
{"_id":"5a55d5644f1c1b9b518b5fa3","slug":"england-cricketers-skip-to-play-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL को फीका कर सकती है इस टीम के खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL को फीका कर सकती है इस टीम के खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रेवर बायलिस
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ट्रेवर बेलिस ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में न खेलने की सलाह दी है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब आईपीएल ऑक्शन में इंग्लिश खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी टीमें कतार में है। बता दें कि अगर इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल सीजन-11 में हिस्सा नहीं लेते हैं तो उनकी गैर मौजूदगी टूर्नामेंट को फीका बना सकती है।
विज्ञापन
दरअसल इंग्लैंड के कोच का कहना है कि बीते कुछ महीनों में उनकी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का स्तर काफी गिरा है। इसके पीछे उनके खिलाड़ियों द्वारा लगातार क्रिकेट खेलना है। बेलिस का कहना है कि लगातार क्रिकेट खेलने से खिलाड़ी काफी थके हुए हैं। ऐसे में उन्हें आपीएल में न खेलकर ब्रेक लेना चाहिए ताकि आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः भारत में नहीं होगा 2019 IPL, जानिए किस देश में खेला जाएगा
विज्ञापन
बेलिस ने बताया कि आईपीएल में खेलने को लेकर उन्होंने जो रूट से बात की है। हालांकि सूत्रोंं के मुताबिक, रूट आईपीएल के इस सीजन में खेलना चाहते हैं। बता दें कि इस टूर्नामेंट बेन स्टोक्स और इयोन मोर्गन जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहले से ही खेलते आ रहे हैं।