फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England All-rounder Ben stokes opt out from This year T20 World cup held in America and West Indies

T20 World cup: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे विश्व कप, खुद को बाहर रखने की जताई इच्छा

Tue, 02 Apr 2024 03:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Apr 2024 03:00 PM IST
सार

टी20 विश्व कप का आयोजन आईपीएल 2024 सीजन के तुरंत बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है। इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब के बचाव के लिए उतरेगी।

विज्ञापन
England All-rounder Ben stokes opt out from This year T20 World cup held in America and West Indies
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड को टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुद को इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड टीम में नहीं चुनने का आग्राह किया है। टी20 विश्व कप का आयोजन आईपीएल 2024 सीजन के तुरंत बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है। इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब के बचाव के लिए उतरेगी। 
विज्ञापन


स्टोक्स ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद हालांकि स्टोक्स सिर्फ दो मैच में ही खेले थे और वो भी पिछले साल आईपीएल में। स्टोक्स ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वह इसलिए यह बलिदान दे रहे हैं क्योंकि इससे उन्हें वैसा ऑलराउंडर बनने में मदद मिलेगी जैसा वह बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल वनडे से संन्यास लेने के फैसले पर लिया था यूटर्न
स्टोक्स ने पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए वनडे से संन्यास लेने के अपने फैसले पर यूटर्न लिया था। घुटने की सर्जरी के कारण स्टोक्स ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स ने सिर्फ पांच ओवर गेंदबाजी की थी। स्टोक्स ने आईपीएल के सीजन से भी हटने का फैसला किया था और उम्मीद है कि वह अगले कुछ महीनों में काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन कारणों से स्टोक्स ने लिया फैसला
ईसीबी ने स्टोक्स के बाहर होने पर बयान जारी किया। इसमें स्टोक्स ने कहा, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक ऑलराउंडर की भूमिका के लिए अपनी गेंदबाजी फिटनेस को मजबूत करने पर काम कर रहा हूं। आईपीएल और विश्व कप से बाहर होने मेरे लिए बलिदान देने जैसा है क्योंकि इससे मुझे निकट भविष्ट में एक बेहतर ऑलराउंडर बनने में मदद मिलेगी। हाल ही में भारत के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट सीरीज के दौरान मुझे पता चला कि सर्जरी के बाद नौ महीने तक गेंदबाजी नहीं कर पाने के कारण गेंदबाजी के मामले में मैं कितना पीछे चल रहा हूं। मैं हमारे टेस्ट समर में काउंटी चैंपियनशिप के दौरान डरहम के लिए खेलने को लेकर उत्सुक हूं। मैं जोस बलटर, मैथ्यू मॉट और पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं कि वह हमारे खिताब की रक्षा का अभियान बेहतर तरीके से पूरा करें। 


टी20 विश्व कप के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद थी
स्टोक्स सर्जरी से पहले टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं थे, लेकिन पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच मैथ्यू मॉट ने दिसंबर में इस बात की पुष्टि की थी कि स्टोक्स की उपलब्धता उनके फिटनेस पर निर्भर करेगी। मॉट ने कहा था, 'स्टोक्स हमें शीर्ष छह में तेज गेंदबाजी का विकल्प उपलब्ध कराते हैं जिससे हमें टीम को संतुलित करने का मौका मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed