NZ 1st Inning
64/4 (24.4 ov)
Tom Blundell 5(12)*
Henry Nicholls 33 (64)
Day 1 - Session 2, IND elected to bowl
{"_id":"5f1477e88ebc3e9f624f42e0","slug":"eng-vs-wi-dom-sibley-accidentally-uses-saliva-on-the-ball-the-middle-ground-umpires-took-this-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvWI: इंग्लिश खिलाड़ी ने गलती से गेंद पर लगा दिया थूक, बीच मैदान अंपायरों ने उठाया यह कदम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvWI: इंग्लिश खिलाड़ी ने गलती से गेंद पर लगा दिया थूक, बीच मैदान अंपायरों ने उठाया यह कदम
Mon, 20 Jul 2020 07:36 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
अंपायरों ने गेंद को किया डिसइंफेक्ट
- फोटो : social media
कोरोना संकट के दौर में आईसीसी द्वारा किए गए बदलाव के बीच पहली बार उसके नियम का उल्लंघन हुआ। कोविड-19 से रोकथाम के लिए आईसीसी ने गेंदबाजों द्वारा गेंद पर थूक (सलाइवा) लगाने पर बैन लगा दिया है। हालांकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाड़ी डोमनिक सिबले ने गलती से गेंद पर थूक लगा दिया। इसके बाद मैदानी अंपायरों ने मैदान में ही गेंद को डिसइंफेक्ट किया।
विज्ञापन
दरअसल यह मामला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का है। रविवार को लंच से पहले 42वें ओवर की शुरुआत में अंपायर माइकल गॉफ को टिश्यू को खोलते और उससे गेंद को दोनों तरफ साफ करते देखा गया। बाद में पता चला कि सिबले ने भूल से गेंद पर सलाइवा लगा दिया था और मेजबान टीम ने तुरंत इस बात की जानकारी मैदानी अंपायरों को दी जिन्होंने गेंद को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
महामारी के कारण आईसीसी के संशोधित नियमों के अनुसार, जैव विविधता के वातावरण में खेली जा रहे मैच में गेंद को चमकाने के लिए सिर्फ पसीने का उपयोग किया जा सकता है क्योंकि लार को वायरस का एक संभावित वाहक माना जाता है।
विज्ञापन
नए नियमों के अनुसार, इस मामले में गेंदबाजी करने वाली टीम को चेतावनी दी जाएगी कि सलाइवा का इस्तेमाल अनजाने में किया गया या जानबूझकर गेंद को चमकाने के लिए। टीम को दो चेतावनियों के बाद पांच रन का दंड दिया जाएगा।
