{"_id":"62b601035be9b62f86448148","slug":"eng-vs-nz-new-zealand-daryl-mitchell-scored-third-consecutive-century-in-the-series-england-returned-with-jonny-bairstow-explosive-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के मिचेल का सीरीज में लगातार तीसरा शतक, जॉनी बेयरस्टो की विस्फोटक सेंचुरी से इंग्लैंड ने की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के मिचेल का सीरीज में लगातार तीसरा शतक, जॉनी बेयरस्टो की विस्फोटक सेंचुरी से इंग्लैंड ने की वापसी
Fri, 24 Jun 2022 11:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:52 PM IST
सार
इंग्लैंड की टीम एक समय 56 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद बेयरस्टो और ओवर्टन ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए नाबाद 209 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
डैरेल मिचेल और जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डैरेल मिचेल (109) के शतक के साथ न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 329 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय इंग्लैंड ने छह विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। वह न्यूजीलैंड से 65 रन पीछे हैं। उसके लिए जॉनी बेयरस्टो ने एक बार फिर से धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 126 गेंद पर नाबाद 130 रन बनाए हैं। अपनी पारी में बेयरस्टो ने 21 चौके लगाए हैं। जेमी ओवर्टन 106 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड की टीम एक समय 56 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद बेयरस्टो और ओवर्टन ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए नाबाद 209 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए हैं। नील वेगनर और टिम साउदी को क्रमश: दो और एक विकेट मिला था।
बोल्ट ने शुरुआती तीन बल्लेबाजों को बोल्ड किया
दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत निराशाजनक रही। शुरुआती तीन विकेट बोल्ट ने लिए। उन्होंने एलेक्स लीस (चार रन), ओली पोप (छह रन) और जैक क्रॉली (छह रन) को क्लीन बोल्ड किया। जो रूट को टिम साउदी ने पांच रन के निजी स्कोर पर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। नील वेगनर ने बेन स्टोक्स को आउट कर इंग्लिश टीम को छठा झटका दिया। स्टोक्स 13 गेंद पर 18 रन बनाकर केन विलियमसन को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन
73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
दूसरे दिन 78 रन के निजी स्कोर से आगे खेलने उतरे न्यूजीलैंड के मिचेल 213 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। मिचेल का सीरीज में यह लगातार तीसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने लॉर्ड्स में 108 और ट्रेंट ब्रिज में 190 रन बनाए थे। मिचेल बीते 73 वर्षों में न्यूजीलैंड के पहले कीवी बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में 400 रन के आंकड़े को पार किया है। मिचेल ने बर्ट सटक्लिफ को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 1949 में इंग्लैंड के अपने दौरे में सात पारियों में 451 रन बनाए थे। उस दौरे पर सटक्लिफ ने एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए।
द्रविड़ और स्मिथ के क्लब में
वहीं मिचेल इस सदी के सिर्फ चौथे ऐसे बल्लेबाज भी बने हैं जिन्होंने इंग्लैंड के तीन शतक लगाए हैं। इंग्लैंड में तीन शतक लगाने वालों में मोहम्मद युसूफ (2006), स्टीव स्मिथ (2019) और राहुल द्रविड़ (2022 और 2011) का नाम शामिल है। द्रविड़ इंग्लैंड में यह कारनामा दो बार चुके हैं। इसके अलावा मिचेल इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला की बराबरी की है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 482 रन बनाने का रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज कराया था।