WI Inning
135/1 (16 ov)
John Campbell 96(60)*
Shai Hope 19 (27)
IND elected to bowl
{"_id":"5b00f2954f1c1b165e8b5d67","slug":"eight-people-killed-in-bomb-blasts-during-cricket-match-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाकों में 8 की मौत, कई घायल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाकों में 8 की मौत, कई घायल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
अफगान क्रिकेट मैच अटैक
- फोटो : radio free europe radio liberty
अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद में शुक्रवार देर रात एक क्रिकेट मैच के दौरन सीरियल धमाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। नांगरहर में प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने कहा कि बीती रात इस स्टेडियम में करीब 45 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
रमजान के पवित्र महीने के दौरान रात में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी और सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। खोगयानी ने कहा कि इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। खोगयानी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान आतंकी और इस्लामिक स्टेट ग्रुप काफी सक्रिय है, विशेषकर नांगरहर प्रांत में। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए नांगरहर प्रांत में इस साल हिंसक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। पिछले हफ्ते राज्य लेखा कार्यालय पर हुए हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन