फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   eight people killed in bomb blasts during Cricket match in afghanistan

क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाकों में 8 की मौत, कई घायल

Sun, 20 May 2018 09:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
eight people killed in bomb blasts during Cricket match in afghanistan
अफगान क्रिकेट मैच अटैक - फोटो : radio free europe radio liberty

अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद  में शुक्रवार देर रात एक क्रिकेट मैच के दौरन सीरियल धमाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। नांगरहर में प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने कहा कि बीती रात इस स्टेडियम में करीब 45 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


रमजान के पवित्र महीने के दौरान रात में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी और सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। खोगयानी ने कहा कि इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। खोगयानी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान आतंकी और इस्लामिक स्टेट ग्रुप काफी सक्रिय है, विशेषकर नांगरहर प्रांत में। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए नांगरहर प्रांत में इस साल हिंसक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। पिछले हफ्ते राज्य लेखा कार्यालय पर हुए हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed