फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramiz Raja is likely to become the next PCB chairman after incumbent Ehsan Mani turned down

पाकिस्तान: रमीज राजा के पीसीबी के नए चेयरमैन बनने की अटकलें तेज, एहसान मनी ने दिया पद से इस्तीफा

Thu, 26 Aug 2021 03:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 03:28 PM IST
सार

एहसान मनी के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा के  अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Ramiz Raja is likely to become the next PCB chairman after incumbent Ehsan Mani turned down
एहसान मनी, पीसीबी अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पीसीबी के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनका कार्यकाल 25 अगस्त को ही समाप्त हो गया था। बता दें कि मनी तीन साल पीसीबी के अध्यक्ष पद पर रहे। मनी के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा के पीसीबी के अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


हालांकि, अधिकारी ने कहा, 'हम इस पर कुछ और टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि नए चैयरमैन के चुनाव के लिए अधिसूचना प्रधानमंत्री ही जारी करेंगे।' बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय बोर्ड के संरक्षक हैं और वह दो लोगों को नामांकित करके पीसीबी के 'गवर्नर बोर्ड' को देंगे, जिनमें से एक को नया चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि रमीज राजा ने पाकिस्तान के लिए 57 टेस्ट और 198 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 31.8 की औसत से 2833 रन बनाए हैं जबकि वन-डे अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 5841 रन दर्ज हैं। पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री व पूर्व कप्तान इमरान खान के नेतृत्व में रमीज ने खेला है। पीएम को लगता है कि रमीज को बोर्ड की कमान सौंपनी चाहिए। बता दें कि इमरान और रमीज दोनों 1992 विश्व कप का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed