{"_id":"68d24cfc5ef4bdd08a098bae","slug":"ed-summons-yuvraj-singh-over-alleged-illegal-betting-app-questioning-underway-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ED Summoned Yuvraj Singh: गैरकानूनी बेटिंग एप का मामला, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से ईडी दफ्तर में हुई पूछताछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ED Summoned Yuvraj Singh: गैरकानूनी बेटिंग एप का मामला, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से ईडी दफ्तर में हुई पूछताछ
Tue, 23 Sep 2025 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:02 PM IST
सार
युवराज से पूछताछ मुख्यालय पहुंचने के तुरंत बाद शुरू हो गई। ईडी पूछताछ के दौरान यह समझना चाहती है कि क्रिकेटरों की इस एप (1xBet) में क्या भूमिका रही है या संबंध रहे हैं।
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह सोमवार को नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में करीब एक घंटे की देरी से पेश हुए। उनसे एक कथित अवैध बेटिंग एप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ हुई। यह मामला वन-एक्स-बेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है।
ईडी ने युवराज को सोमवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें और यह पता लगाया जा सके कि उनके इस एप से प्रमोशन और एंडोर्समेंट के जरिए क्या संबंध रहे हैं। हालांकि, वह दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। युवराज से पूछताछ मुख्यालय पहुंचने के तुरंत बाद शुरू हो गई। इससे पहले, इस मामले में संघीय एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ की थी।

#WATCH | Delhi: Former Indian Cricketer Yuvraj Singh arrives at the ED office in connection with the probe into the alleged illegal betting app 1xBet. pic.twitter.com/900Fid9ok0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 23, 2025
मामला क्या है?
ईडी पूछताछ के दौरान यह समझना चाहती है कि क्रिकेटरों की इस एप (1xBet) में क्या भूमिका रही है या संबंध रहे हैं। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या युवराज ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई और युवराज के बयान भी इसी अधिनियम के तहत ही दर्ज किए गए। ईडी इस अवैध नेटवर्क में उनके किसी भी वित्तीय या गैर-वित्तीय साझेदारी का पता लगाने की कोशिश करेगी।

ईडी इन हस्तियों से जानना चाहती है कि...
- उन्हें कंपनी ने किस तरह संपर्क किया और एंडोर्समेंट के लिए कैसे अप्रोच किया?
- भारत में संपर्क के लिए कौन नोडल पर्सन था?
- भुगतान का तरीका (हवाला या बैंकिंग चैनल) और भुगतान का स्थान (भारत या विदेश) क्या है?
- क्या उन्हें पता था कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग भारत में अवैध है?
- उनके 1xBet के संपर्क में बने अनुबंध, ईमेल और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।
रैना, धवन और उथप्पा से भी हो चुकी पूछताछ
इससे पहले भी ईडी ने कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी इसी मामले में दिल्ली में सवाल-जवाब किए गए थे। वहीं, सोमवार को रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ हुई। इसके अलावा, कुछ अन्य कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। पिछले महीने, ईडी ने एक अन्य ऑनलाइन बेटिंग एप परिमैच से जुड़े मामले में कई राज्यों में छापेमारी भी की थी।

1xBet क्या है? करोड़ों की ठगी का आरोप
1xBet कंपनी 18 वर्षों से सट्टेबाजी उद्योग में सक्रिय है। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर ग्राहक हजारों खेलों पर सट्टा लगा सकते हैं। वेबसाइट और एप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पैसे का इस्तेमाल और कानून
एजेंसी यह भी जांच रही है कि इन हस्तियों द्वारा प्राप्त पैसा कहां और कैसे इस्तेमाल किया गया। अगर यह पैसा अपराध से अर्जित हुआ पाया जाता है, तो उसे PMLA के तहत अपराध माना जा सकता है। हाल ही में सरकार ने भारत में रियल मनी ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाया। ईडी ने जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में इस क्षेत्र से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच के लिए विशेष रणनीतियां बनाने का निर्णय लिया।