फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy West Zone eyes 20th title will play vs South in final Eye on Pujara and Sarfaraz Khan

Duleep Trophy: पश्चिम क्षेत्र की नजर 20वें खिताब पर, फाइनल में दक्षिण से मुकाबला; पुजारा और सरफराज खान पर नजर

Tue, 11 Jul 2023 11:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 11 Jul 2023 11:36 PM IST
सार

खराब फॉर्म के कारण ही पुजारा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए थे। पुजारा ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में पश्चिम के लिए 133 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
Duleep Trophy West Zone eyes 20th title will play vs South in final Eye on Pujara and Sarfaraz Khan
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौजूदा विजेता पश्चिम क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच बुधवार से दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पश्चिम की टीम 20वां दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने की कोशिश करेगी। वह इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। पिछले साल खिताबी मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली पश्चिम क्षेत्र की टीम ने दक्षिण को 294 रन से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


इस मुकाबले में पश्चिम क्षेत्र के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यदव और सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें रहेंगी। तीनों बल्लेबाज राष्ट्रीय टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। खराब फॉर्म के कारण ही पुजारा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए थे। पुजारा ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में पश्चिम के लिए 133 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे मयंक
दक्षिण के उप-कप्तान मयंक अग्रवाल भी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे। मयंक ने उत्तर क्षेत्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में दो अर्धशतक लगाए थे। हनुमा विहारी और वाशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विहारी ने आखिरी बार भारत के लिए 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट खेला था, जबकि सुंदर ने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज खेली थी। चोटों और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें आगे मौके नहीं मिले, लेकिन अब वे चयन का दावा पुख्ता करना चाहेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 
पश्चिम क्षेत्र: प्रियांक पांचाल (कप्तान ), चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, हार्विक देसाई, पृथ्वी शॉ, हेत पटेल, सरफराज खान, अर्पित वासवडा, अतीत सेठ, शम्स मुलानी, केदार जाधव, धर्मेंदसिंह जडेजा, तुषार देशपांडे, चिंतन गाजा, अर्जन नागवासवाला।


दक्षिण क्षेत्र: हनुमा विहारी (कप्तान ), मयंक अग्रवाल, साई सुदर्शन, रिकी भुई, आर समर्थ, वाशिंगटन सुंदर, सचिन बेबी , प्रदोष रंजन पॉल, साई किशोर, वी कावेरप्पा, वी विशाख, केवी शशिकांत, दर्शन मिसाल, एन तिलक वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed