{"_id":"5d632b1f8ebc3e0142325531","slug":"duleep-trophy-2019-india-red-on-top-despite-india-blue-ankit-bawne-ton","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलिप ट्रॉफी 2019: बावने के शतक के बावजूद इंडिया ब्लू पहली पारी में बढ़त से चूका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलिप ट्रॉफी 2019: बावने के शतक के बावजूद इंडिया ब्लू पहली पारी में बढ़त से चूका
Mon, 26 Aug 2019 07:02 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
अंकित बावने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया ब्लू के बल्लेबाज अंकित बावने (121) ने दलीप ट्रॉफी के तीसरे दिन नाबाद शतकीय पारी खेली पर वह वह इंडिया रेड को पहली पारी में 30 रन की बढ़त लेने से नहीं रोक पाए। इंडिया रेड के 285 रन के जवाब में इंडिया ब्लू की पहली पारी 83.2 ओवर में 255 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
दिन का खेल खत्म होने पर इंडिया रेड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 93 रन बनाकर 123 रन की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। करुण नायर (43) और अंकित कलसी (34) ने तीसरे विकेट के लिए 37 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
दिन के पहले सत्र में इंडिया रेड को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान (4/58), बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (3/52) और विदर्भ के स्पिनर अक्षय वाखरे (3/32) ने दूसरे सत्र में टीम की वापसी कराई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बावने ने अनमोलप्रीत सिंह (56) के साथ चौथे विकेट के लिए 129 रन जोड़े। इंडिया रेड को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। कप्तान प्रियांक पंचाल (नौ) और अभिमन्यु ईश्वरन (18) एक बार फिर विफल रहे।