{"_id":"59bca9554f1c1bb2688b4cf4","slug":"due-to-rain-indvsaus-odi-match-may-be-affected-in-holkar-stadium-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वन-डे मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वन-डे मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
होलकर स्टेडियम, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में 24 सितंबर को होने वाले पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि 22 से 24 सितम्बर के बीच इंदौर और इसके आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज 17 सितंबर से शुरू होनी है। इसका तीसरा मुकाबला इंदौर में 24 सितंबर को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर में पिछले तीन दिनों से मानसून सक्रिय है और शुक्रवार को भी इंदौर में तेज वर्षा हुई। शहर में पिछले तीन दिन से मॉनसून सक्रिय है और अभी भी बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- 'टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के नहीं खेलने से ऑस्ट्रेलिया को बहुत फायदा मिलेगा'
इस बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मद्देनजर मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने एक दिवसीय मैच के दौरान बारिश की संभावित स्थिति से निपटने के इंतजाम तेज कर दिये हैं। एमपीसीए सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने कहा, 'हम वर्षा के संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास पूरे मैदान को ढंकने के कवर मौजूद है। इसके अलावा बारिश की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण भी मौजूद है।'
विज्ञापन
हालांकि कनमड़ीकर ने कहा, हमारे पास पूरे मैदान और पिच को ढंकने के लिये कवर हैं। इसके साथ ही हम पर्याप्त संख्या में सुपर सॉपर मशीनों मैदान में जमा पानी हटाने का यंत्र की भी व्यवस्था कर रहे हैं।