{"_id":"68e213d614cbdc71400c081c","slug":"drama-in-women-s-world-cup-press-conference-as-indian-media-manager-stops-pakistani-reporter-s-question-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens World Cup: भारत-PAK मैच से पहले बढ़ा तनाव, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी रिपोर्टर का यह सवाल रोका गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens World Cup: भारत-PAK मैच से पहले बढ़ा तनाव, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी रिपोर्टर का यह सवाल रोका गया
Sun, 05 Oct 2025 12:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:15 PM IST
सार
कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान महिला वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में तब तनाव पैदा हो गया, जब एक पाकिस्तानी पत्रकार का सवाल भारतीय मीडिया मैनेजर ने बीच में ही रोक दिया।
विज्ञापन
अविष्कार साल्वी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का मुकाबला शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। कोलंबो में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्लोमैटिक ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, भारत के बॉलिंग कोच अविष्कार साल्वी मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी एक पाकिस्तानी पत्रकार ने एशिया कप विवाद से जुड़ा सवाल पूछ लिया। पाकिस्तानी रिपोर्टर ने पूछा, 'क्या एशिया कप की कड़वाहट महिलाओं के मैच पर भी असर डालेगी?' इस सवाल को रोक दिया गया।
पत्रकार ने कहा, 'मेरा सवाल भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से था, लेकिन चूंकि आप यहां हैं, तो आपसे ही पूछ लेता हूं। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें इस वर्ल्ड कप से पहले तक आपस में अच्छी तालमेल दिखा रही थीं। क्या आपको लगता है कि एशिया कप में जो विवाद हुए, उनका असर महिला टीमों के रिश्तों पर भी पड़ेगा?'

भारतीय मीडिया मैनेजर ने बीच में ही रोक दिया सवाल
जैसे ही रिपोर्टर ने सवाल पूरा किया, भारतीय टीम की मीडिया मैनेजर ने बीच में दखल दिया और पत्रकार से अगला सवाल लेने की अपील की। उन्होंने साफ कहा, 'बस एक बात याद दिला दूं, हमने पहले ही कहा था कि ऐसा पहला सवाल नहीं लिया जाएगा, तो कृपया अगले सवाल पर बढ़ते हैं।' उनके इस बयान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में हलचल मच गई। पाकिस्तानी मीडिया ने इसे 'सवाल से बचने की कोशिश' बताया, जबकि भारतीय मीडिया ने इसे 'अनुचित सवाल को रोकने का सही कदम' करार दिया।

एशिया कप विवाद
हाल ही में खत्म हुए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। लेकिन मैच के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में फिर से तल्खी आ गई है। न हैंडशेक, न कोई बातचीत...अब वही माहौल महिला क्रिकेट में भी महसूस किया जा रहा है।

भारत का पलड़ा भारी
आंकड़ों की बात करें तो महिला क्रिकेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर काफी भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक वनडे और टी20 मिलाकर कुल 27 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 24 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ तीन टी20 मैचों में ही जीत सका है। वनडे की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत जीत का है। यानी अब तक पाकिस्तान महिला टीम भारत को किसी भी वनडे में नहीं हरा सकी है।

दोनों टीमों की शुरुआत विपरीत रही
वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी शुरुआत शानदार की, जहां होस्ट श्रीलंका को 59 रनों से हराकर टीम ने पहला मुकाबला जीता। वहीं पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट की हार झेलनी पड़ी, जिसमें उनकी बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों पूरी तरह फ्लॉप रहे।

महिला विश्व कप में भी PAK करेगा ड्रामा?
पुरुष एशिया कप में जो तनाव देखने को मिला था, अब उसका असर महिला वर्ल्ड कप में भी नजर आने लगा है। भारतीय टीम का फोकस सिर्फ प्रदर्शन पर है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया लगातार राजनीतिक मुद्दों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि मैदान पर कौन बाजी मारता है, क्रिकेट या विवाद।