फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   doubt over pune odi after exposing pitch fixing in media 

पुणे की पिच फिक्सिंग का मामला: BCCI ने पिच क्यूरेटर सलगांवकर को संस्पेड किया

Wed, 25 Oct 2017 03:11 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 25 Oct 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
 doubt over pune odi after exposing pitch fixing in media 
टीम इंडिया
पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई ने पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को संस्पेड कर दिया है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि मामले में शामिल और लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीके खन्ना ने कहा कि मामले में गहन जांच करने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने एंटी करप्‍शन यूनिट हेड नीरज कुमार से पुणे की अपनी टीम से संपर्क करते हुए मामले में पूरी रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

 

इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वन डे पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। सीके खन्ना ने पुणे की पिच का बीसीसीआई के न्यूट्रल क्यूरेटर द्वारा मुआयना करने की जानकारी दी। क्यूरेटर ने पिच को बेहतर बताया था। बाद में मैच रेफरी ने मैच को हरी झंडी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर का स्टिंग सामने आया। जिसमें सलगांवकर पिच में पांच मिनट में बदलाव करने का दावा करते नजर आ रहे हैं। मीडिया ने जब उनसे अपने दो प्लेयर के लिए पिच में कुछ बदलाव के लिए कहा तो वह इस पर राजी भी हो गए।

सलगांवकर ने कहा कि पिच उन्होंने तैयार की है। उस पर 337 रन बन सकते हैं। जिसे आराम से चेंज भी किया जा सकता है। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि पिच क्यूरेटर को संस्पेड किया जा सकता है। खुलासे के बाद पिच क्यूरेटर सलगांवकर को पुणे वन डे से दूर कर दिया गया।

 

जानिए, पांडुरंग ने पिच पर क्या जानकारी दी 

 doubt over pune odi after exposing pitch fixing in media 
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
मीडिया के रिपोर्टर के कहने पर पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर ने कहा कि वह कुछ ही मिनटों में पिच का मिजाज बदल सकते हैं। उन्होंने पिच पर कील वाले जूते पहनकर जाने की भी इजाजत भी दी। उल्लेखनीय है कोच और कप्तान को ही पिच पर जाने की इजाजत है। पांडुरंग पैसों के लिए पिच को बदलने के लिए राजी भी हो गए। रिपोर्टर ने कहा कि आपकी जानकारी का इस्तेमाल हम बुकी के साथ करेंगे तो भी उन्होंने पिच में बदलाव की बात कही। 

रिपोर्टर ने डील के लिए पैसों की बात कही तो पांडुरंग ने कहा कि वह पहले मैच देख लें, डील हो गई है। पैसों को बाद में शेयर कर सकते हैं। सलगांवकर ने कहा कि जो पिच हमने तैयार की है उस पर 337 रनों का स्कोर बनाया जा सकता है। जिसे आराम से चेज किया जा सकता है।  

पांडुरंग ने कहा कि वह 5 मिनट में पिच का मिजाज बदल सकते हैं। उन्होंने समझाया कि अगर थोड़ी मिट्टी गिरा देंगे, बोतल से पानी गिरा देंगे या पिच पर कील वाले जूते घिस देंगे तो पिच खराब हो जाएगी। उसका नेचर बदल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed