{"_id":"631f5e183c9c7616e921bd76","slug":"dinesh-karthik-reaction-after-being-named-in-india-t20-world-cup-squad-wins-fans-hearts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने पर दिनेश कार्तिक के ट्वीट ने जीता फैन्स का दिल, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने पर दिनेश कार्तिक के ट्वीट ने जीता फैन्स का दिल, देखें
Mon, 12 Sep 2022 09:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 12 Sep 2022 09:58 PM IST
सार
दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 50 टी-20 में 28.19 की औसत और 139.95 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए हैं। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। कार्तिक अहम रोल अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों का शामिल किया गया है। ऋषभ पंत के अलावा 37 साल के दिनेश कार्तिक भी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। उन्हें अगर खेलने का मौका मिलता है तो भारत का लोअर मिडिल ऑर्डर मजबूत हो जाएगा। कार्तिक को फिनिशर का रोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और उसी की बदौलत टीम इंडिया में वापसी कर पाए। पिछले साल तक वह कमेंट्री कर रहे थे। आईपीएल में उन्होंने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कई मैचों में जीत दिलाई। आखिरी कुछ गेंदों पर बड़े-बड़े शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसी के बाद चयनकर्ताओं ने कार्तिक को टीम में वापस बुलाया।
अब कार्तिक टीम इंडिया के मिशन वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभा सकते हैं। टीम में चुने जाने के बाद कार्तिक का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा- सपने वाकई सच होते हैं। इस ट्वीट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।
Dreams do come true 💙
— DK (@DineshKarthik) September 12, 2022
कार्तिक ने नेशनल टीम के लिए 2004 में डेब्यू किया था। वहीं, वह पहला टी-20 खेलने वाली टीम इंडिया के भी हिस्सा रहे थे। बीसीसीआई को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा था- कुछ चीजें हैं जिसे अभी ठीक करने की जरूरत है। हालांकि, हमारा लक्ष्य टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा।
सभी 15 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और उनका पिछले एक साल में प्रदर्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें...
सभी 15 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और उनका पिछले एक साल में प्रदर्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें...
उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि यह बहुत अलग टीम है और मैं इस सेट अप का आनंद ले रहा हूं। कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ के रहते टीम का माहौल काफी शानदार है। इसका बहुत सारा श्रेय उन्हें जाना चाहिए। कार्तिक ने भारत के लिए 50 टी-20 में 28.19 की औसत और 139.95 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए हैं।