{"_id":"59a3d3224f1c1b29758b4573","slug":"dinesh-chandimal-ruled-out-of-odi-series-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को लगा करारा झटका, गंभीर चोट के कारण सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका को लगा करारा झटका, गंभीर चोट के कारण सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
दिनेश चंडीमल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका क्रिकेट टीम की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में वो रविवार को 0-3 से सीरीज गंवा बैठी और उसके 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा पर दो मैचों का बैन लगा हुआ है।
विज्ञापन
अब श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चंडीमल मौजूदा वन-डे सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। चंडीमल को तीसरे वन-डे के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के कारण सीरीज से बाहर होना पड़ा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : श्रीलंकाई फैंस गुस्से में फेंक रहे थे बोतलें, तब स्टेडियम में सो रहे थे धोनी!
विज्ञापन
चंडीमल को हार्दिक पंड्या की गेंद सीधे दाएं हाथ के अंगूठे पर जाकर लगी। चंडीमल उस समय 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद चंडीमल ने हाथ में टेप लगाए और दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। मगर वो क्रीज पर सहज नजर नहीं आए और 36 रन बनाकर पांड्या की गेंद पर आउट हो गए।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, 'श्रीलंका क्रिकेट इस बात की पुष्टि करता है कि दिनेश चंडीमल अपने दाएं हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण सीरीज के बाकी मैचों से बाहर रहेंगे।'
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने अपनाई ये 5 तरकीबें और हासिल की रिकॉर्ड जीत
चंडीमल भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्हें नियमित कप्तान उपुल थरंगा पर आईसीसी द्वारा स्लो ओवर रेट के कारण दो मैचों का बैन लगने और ओपनर गुणाथिलाका के कंधे में चोट लगने के कारण लाहिरू थिरिमाने के साथ टीम में शामिल किया गया था।