फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dilip Vengsarkar rohit sharma knock against Pakistan out of the world

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ने कहा, रोहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Mon, 17 Jun 2019 11:40 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 17 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
dilip Vengsarkar rohit sharma knock against Pakistan out of the world
रोहित शर्मा - फोटो : social media

पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर रोहित शर्मा की शतकीय पारी को शानदार करार दिया। उन्होंने कहा कि वह (रोहित) परिपक्व हो गए हैं। वह कई वर्षों से खेल रहे हैं और अनुभवी खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


मुझे लगता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने जो पारी खेली वह कमाल की थी। यह दबाव वाला मैच था। रोहित के नियमित जोड़ीदार धवन चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे थे। ऐसे में उन्होंने काफी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की। वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

 

कोहली की टीम 70 के दशक वाली वेस्टइंडीज टीम जैसी : श्रीकांत 

dilip Vengsarkar rohit sharma knock against Pakistan out of the world
विराट कोहली - फोटो : social Media

पूर्व ओपनर कृष्णामाचारी श्रीकांत ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम की तुलना 70 के दशक की वेस्टइंडीज टीम के साथ करते हुए कहा कि अधिकांश विरोधी टीमें भारत से आतंकित हैं। उन्होंने कहा, ‘यह टीम सत्तर के दशक की वेस्टइंडीज टीम जैसी बनती जा रही है जिसमें विरोधी टीमें पहले ही मनोवैज्ञानिक दबाव में रहती थी। टीमें भारत का सामना करने को लेकर चिंतित हैं और बैकफुट पर चली जाती हैं।

उन्होंने कहा,  'सभी को पता है कि रोहित कितने शानदार बल्लेबाज हैं लेकिन मेरी नजर में लोकेश राहुल की पारी अधिक अहम थी। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल ही यह था कि धवन के बिना टीम कैसे खेलेगी। शीर्ष तीनों बल्लेबाजों ने रन बनाए। शर्मा और राहुल ने शतकीय साझेदारी की और विराट ने भी उम्दा पारी खेली जो भारत के लिए अच्छी बात है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed