{"_id":"628cb8620f80785ebb387af7","slug":"diffrence-between-mumbai-and-kolkata-pitch-will-yuzvendra-chahal-and-buttler-be-effective","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मुंबई से कितनी अलग है कोलकाता की पिच, क्या दिखेगा बटलर-चहल का कमाल या तेज गेंदबाज निकालेंगे विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मुंबई से कितनी अलग है कोलकाता की पिच, क्या दिखेगा बटलर-चहल का कमाल या तेज गेंदबाज निकालेंगे विकेट
Tue, 24 May 2022 04:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 04:25 PM IST
सार
आईपीएल के 70 लीग मैच मुंबई के वानखेड़े, डीवाई पाटिल, ब्रेबोर्न और पुणे के स्टेडियम में हुए थे। वहीं प्लेऑफ के शुरुआती दो मैच कोलकाता और बाकी दो मैच अहमदाबाद में होने हैं।
विज्ञापन
जोस बटलर और युजवेन्द्र चहल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में 2022 का पहला प्लेऑफ मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले क्वालिफायर मैच में गुजरात टाइटंस का राजस्थान रॉयल्स से है। कोरोना की वजह से आईपीएल 2022 के सभी 70 लीग मैच सिर्फ चार मैदानों में कराए गए। अधिकरत मैच मुंबई के तीन मैदान वानखेडे़ स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए। वहीं, कुछ मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कराए गए। सभी 10 टीमें इन्हीं चार मैदानों में खेलकर पिच और हालातों की अभ्यस्त हो गई थी, लेकिन अब प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के सामने नई चुनौती है।
प्लेऑफ के शुरुआती दो मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस और बाकी दो मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने हैं। अब राजस्थान, गुजरात, लखनऊ और बैंगलोर के खिलाड़ियों को नए मैदान और पिच के हिसाब से तैयारी करनी होगी। पहले प्लेऑफ मैच में गुजरात और राजस्थान में जिस टीम के खिलाड़ी बेहतर तरीके से हालातों के साथ सामंजस्य बैठा पाएंगे वही टीम मैच जीतेगी।

कैसी रहेगी पिच?
कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। गुजरात और राजस्थान के मैच में भी बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी और स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। इस मैदान में टी20 मैचों में पहली पारी का औसतन स्कोर 155 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 136 है। इस मैदान में पहले क्वालिफायर के बाद एलिमिनेटर मैच भी होना है।
पहले क्वालिफायर में कमाल कर सकते हैं तेज गेंदबाज
पहले क्वालिफायर मैच से ठीक पहले कोलकाता में काफी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मैच रद्द होने का खतरा भी बना हुआ है, लेकिन मैच होने पर तेज गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। बारिश होने पर या बादल आने पर कोलकाता की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है। खासकर स्विंग गेंदबाजों बहुत खतरनाक हो जाते हैं। ऐसे में गुजरात के मोहम्मद शमी, और बाकी तेज गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट भी गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं और इन हालातों में अकेले ही गुजरात के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर सकते हैं।

बटलर और चहल का क्या होगा?
जोस बटलर इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, युजवेन्द्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दोनों को मुंबई की पिच और मैदान बेहद रास आए थे, लेकिन कोलकाता में ऐसा नहीं होगा। कोलकाता के हालात थोड़े अलग हैं। बटलर को यहां छक्के लगाने में परेशानी होगी क्योंकि, कोलकाता का मैदान ज्यादा लंबा है। उनका फॉर्म भी पिछले कुछ मैचों में गिरा है। वहीं, कोलकाता की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार होती है। ऐसे में बटलर को रन बनाने में मुश्किल हो सकती है।
चहल के लिए कोलकाता की पिच और मददगार हो सकती है। लंबे मैदान में खुलकर अपनी गेंदों को फ्लाइट दे सकेंगे और पिच से मदद मिलने पर और घातक साबित हो सकते हैं।