फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhumal says IPL will become world's biggest sporting league, Indian players will not play in overseas leagues

IPL: आईपीएल चेयरमैन धूमल बोले- विदेशी लीग में नहीं खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग होगी

Tue, 08 Nov 2022 03:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 03:48 PM IST
सार

लंबे समय से भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन आईपीएल के नए चेयरमैन अरुण धूमल ने साफ कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Dhumal says IPL will become world's biggest sporting league, Indian players will not play in overseas leagues
अरुण धूमल और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के नए अध्यक्ष अरुण धूमल का मानना है कि आने वाले पांच साल में आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीग होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के पास महिला आईपीएल को भी सुपरहिट बनाने का प्लान है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल में 10 से ज्यादा टीमें होने की संभावना कम है। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि भारतीय खिलाड़ियों को किसी भी विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


2023 से 2027 तक के लिए आईपीएल के मीडिया अधिकार 48,390 करोड़ रुपये में बिके हैं। इसके बाद हर मैच की कीमत के मामले में आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी खेल लीग बन चुकी है। ईपीएल या एनएफएल जैसी फुटबॉल लीगों की तुलना में आईपीएल जल्दी खत्म हो जाता है। आईपीएल के लिए ढाई महीने की विंडो होने की संभावना है जिसमें 10 टीमों के साथ अधिकतम 94 मैच शामिल हैं।
विज्ञापन

T20 World Cup: अगर दोनों सेमीफाइनल बारिश के कारण धुल गए तो क्या होगा? जानें आईसीसी के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल ने कहा कि लगातार बदलाव समय की जरूरत है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि आईपीएल दुनिया भर में सबसे बड़ी खेल लीग नहीं बन सकता है। उन्होंने आगे कहा है आईपीएल आने वाले समय में और बड़ा होगा। यह दुनिया की नंबर एक लीग बनेगी। धूमल ने आगे बताया कि आईपीएल को इस मुकाम तक पहुंचाने में फैंस का योगदान बहुत ज्यादा है और वह मैच देखने के उनके अनुभव को और बेहतर करने की जरूरत है। 

धूमल ने कहा "हम कई नवाचारों को देख रहे हैं जो फैंस के मैच देखने का अनुभव और बेहतर करेंगे। जो लोग इसे टीवी पर देख रहे हैं और जो स्टेडियम में आकर मैच देख रहे हैं, उनके लिए हम चाहते हैं कि उनके पास बेहतर अनुभव हो। अगर हम आईपीएल का कार्यक्रम पहले से बना सकते हैं, तो दुनिया भर के लोग उसी के अनुसार अपनी प्लान बना सकते हैं। यह प्रशंसकों के लिए पैसा वसूल अनुभव होना चाहिए।"

T20 World Cup: तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए क्या खाते हैं सूर्यकुमार यादव? डाइटीशियन ने बताया फिटनेस का राज

अब नहीं बढ़ेगी टीमों की संख्या
बीसीसीआई ने आईपीएल में दो नई टीमों को शामिल करके 12000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, लेकिन धूमल का कहना है कि टीमों की संख्या बढ़ने की संभावना बहुत कम है। इस सीजन में कुल 74 मैच हुए थे और आने वाले सीजन में मैचों की संख्या 94 तक जा सकती है। 

धूमल ने कहा कि "टीमें केवल 10 ही रहेंगी। यदि आप इसे बढ़ाते हैं, तो टूर्नामेंट को एक बार में करना मुश्किल हो जाएगा। हम पहले दो सत्रों के लिए 74 मैच कराने पर विचार कर रहे हैं। इसके बाद मैचों की संख्या 84 होगी और सब कुछ ठीक रहा तो इसे बढ़ाकर 94 तक किया जा सकता है। हम अपनी तुलना फुटबॉल और दुनिया भर की अन्य खेल लीगों से नहीं कर सकते क्योंकि, क्रिकेट पूरी तरह से अलग है। आप छह महीने तक एक ही पिच पर नहीं खेल सकते हैं।"

T20 World Cup: सूर्या के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, मोहम्मद रिजवान से तुलना पर भड़के

विदेशी लीग में नहीं खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी 
दुनिया भर में बढ़ती टी20 लीगों ने बीसीसीआई पर अपने खिलाड़ियों को विदेशी टूर्नामेंटों में खेलने की अनुमति देने का दबाव डाला है। आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने दक्षिण अफ्रीका लीग में सभी छह टीमों को खरीदा है और निश्चित रूप से प्रतियोगिता में कुछ भारतीय खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं। 

भारत के अनुबंधित और गैर अनुबंधित दोनों खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए धूमल ने कहा कि व्यस्त कैलेंडर के बीच बीसीसीआई की मौजूदा नीति में बदलाव की कोई योजना नहीं है। "यह बीसीसीआई का निर्णय है कि हमारे अनुबंधित खिलाड़ी अन्य लीगों के लिए नहीं जा सकते हैं। चूंकि क्रिकेट बहुत ज्यादा हो रहा है। उनकी भलाई को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब हम उस फैसले पर कायम हैं। हालांकि, बीसीसीआई आईपीएल टीमों की पुरानी मांग स्वीकार कर सकता है और कुछ मैच विदेशों में खेले जा सकते हैं।

धूमल ने कहा "दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के साथ, हम इस टूर्नामेंट की पहुंच को और बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन यह सही समय पर होना चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है। हम मूल्यांकन करेंगे और जब समय सही होगा तो हम इसे विदेशों में ले जाएंगे।

T20 World Cup: कार्तिक और पंत में से कौन खेलेगा इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल? रवि शास्त्री ने बताई अपनी पसंद

'महिला आईपीएल होगी वर्ल्ड क्लास प्रॉपर्टी'
महिला आईपीएल का पहला सीजन अगले साल मार्च में पांच टीमों के साथ होगा, लेकिन अब तक इसके लिए टीमों की बिक्री नहीं हुई है। संभावना है कि देश के छोटे शहरों के नाम पर महिला आईपीएल की टीमें बनाई जाएंगी। धूमल ने बताया "जिस तरह से हम इस महिला आईपीएल की योजना बना रहे हैं, वह यह है कि हमारे पास खेल में शामिल होने वाले प्रशंसकों का नया सेट होगा। बहुत सारी महिला प्रशंसक हैं, जिन्हें आईपीएल काफी पसंद है। बीसीसीआई इसे आगे बढ़ाना चाहता है। इसी वजह से महिला खिलाड़ियों की सैलरी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर की गई है। 

उन्होंने कहा, "प्रशंसकों को बड़ी संख्या में स्टेडियम में आना चाहिए, चाहे ग्रामीण इलाकों या मुख्य शहरों में महिला आईपीएल हो। हम इसका मूल्यांकन करेंगे और जल्द ही कोई फैसला करेंगे।"

T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

टूर्नामेंट के लिए राजस्व अनुमान पर, धूमल ने कहा: "हम एक नई लीग बना रहे हैं और इसे विश्व स्तरीय होना चाहिए। हम वास्तव में राजस्व को लेकर परेशान नहीं हैं। हम इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक बनाने पर काम कर रहे हैं। हमने आईपीएल में जो किया, हम डब्ल्यूआईपीएल के साथ भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed