फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni in trouble, how did rhiti get 210 cr to 'pay' skipper Dhoni?

मुश्किल में धोनी, कंपनी के दावों व बैलेंस शीट में मेल नहीं

Thu, 06 Jun 2013 10:09 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 06 Jun 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
dhoni in trouble, how did rhiti get 210 cr to 'pay' skipper Dhoni?

स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म रीति स्पोर्ट्स में अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी के आरोपों से घिरे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी पर भी शिकंजा कसता जा रहा है।

विज्ञापन


इस केस में न केवल मार्केटिंग कंपनी बल्कि धोनी की विश्वसनीयता भी सवालों के घेरी में आ गई है। दरअसल आंकड़ों का सच और जुबानी जमाखर्च दोनों मेल नहीं खा रहा है।
विज्ञापन


मामले में स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म के मालिक अरुण पाण्डेय ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वर्ष 2010 में धोनी के साथ 210 करोड़ रुपये की डील हुई थी। ये पैसे धोनी को अगले तीन साल तक 70 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से दिए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल यहां आकर उठ रहा है कि वर्ष 2010 से 2013 के बीच कंपनी का कुल टर्नओवर मात्र 110 करोड़ का हुआ, ऐसे में 210 करोड़ रुपये धोनी को भला कैसे दिए जा सकते हैं? कंपनी की बैलेंस शीट के अनुसार उसकी वार्षिक आय (लाभ नहीं) वर्ष 2010-2011 में 39.72 करोड़, 2011-2012 में 65.54 करोड़ रुपये थी। इसके पहले वर्ष 2009-2010 में यह 6.77 करोड़ रुपये थी।

इस तरह बड़ा सवाल यही है कि कंपनी किसी के साथ अपनी आय से ज्यादा बड़ी डील कैसे कर सकती है? साफ है कि या तो कंपनी की बैलेंस शीट गलत है या फिर खुद अरुण की ओर से किए जा रहे दावे। अरुण ने यह भी कहा है कि धोनी की वार्षिक आय करीब सौ करोड़ रुपये है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स के अनुसार धोनी ने वर्ष 2010 में 145.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह है मामला
पिछले दिनों आरोप लगा था कि रीति स्पोर्ट्स में धोनी की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। इस कंपनी ने धोनी के अलावा सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह से अनुबंध कर रखा है।

इस कंपनी से जुड़े दो खिलाड़ी न सिर्फ भारतीय टीम बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स में भी शामिल हैं। रीति स्पोर्ट्स चेन्नई सुपर किंग्स को भी मैनेज करती है। 15 फीसदी हिस्सेदारी का सीधा मतलब यह हुआ कि कंपनी को इन खिलाड़ियों के प्रमोशन से होने वाले फायदे का 15 फीसदी हिस्सा सीधे धोनी को मिलेगा।


धोनी पर चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बात
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अपने दोस्त अरुण पांडेय की रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में भागीदारी और कंपनी द्वारा उन्हें किए गए भुगतानों पर भी बीसीसीआई बात करेगी, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद। बीसीसीआई के वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने बृहस्पतिवार को मीडिया के सवालों पर कहा कि वे अभी धोनी पर किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी खत्म हो जाने के बाद इस पर बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed