फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी ने 10 साल बाद वनडे क्रिकेट में किया ये कमाल, खुद को कहा 'ओल्ड वाइन

Sun, 02 Jul 2017 04:41 PM IST
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान Updated Sun, 02 Jul 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
 Dhoni become Man of the mathch in ODI after 10 years called himself old wine
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
क्रिकेट के मैदान पर पिछले एक दशक से महेंद्र सिंह धोनी की धमक दिख रही है। वह लगातार नए-नए कारनामे करते आ रहे हैं। उम्र के 35वें पड़ाव पर भी धोनी के खेल की चमक कम नहीं हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में धोनी ने 79 गेंद पर 78 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को संभाला और टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका अदा की। उनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर में 251/4 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।  इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

धोनी ने 10 साल बाद वनडे क्रिकेट में किया ये कमाल, खुद को कहा 'ओल्ड वाइन'

 Dhoni become Man of the mathch in ODI after 10 years called himself old wine
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
धोनी को वनडे क्रिकेट में दस साल बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल हुआ है। वनडे मैचों में आखिरी बार धोनी 10 जून 2007 मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। यह मैच एशिया इलेवन और अफ्रीका इलेवन के बीच खेला गया था। चेन्नई में खेले गए इस मैच में  एशिया इलेवन के लिए धोनी ने 139 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

धोनी ने 10 साल बाद वनडे क्रिकेट में किया ये कमाल, खुद को कहा 'ओल्ड वाइन'

 Dhoni become Man of the mathch in ODI after 10 years called himself old wine
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : self
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार लेने जब धोनी प्रेजेंटेशन में पहुंचे तो डेरेन गंगा ने उनसे पूछा कि आप उम्र के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं तो धोनी ने मजाकिया लहजे में बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, जस्ट लाइक ओल्ड वाइन। पुरानी शराब की तरह वह और अच्छे होते जा रहे हैं। आंकड़े भी इस बात के गवाह हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने-जाने वाले धोनी एक बार फि अपने पुराने रंग में लौटने लगे हैं। इस साल जनवरी में धोनी ने जबसे कप्तानी छोड़ी है उसके बाद से वह खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद से उनका बल्लेबाजी औसत 55 और स्ट्राइक रेट 101.69 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने 10 साल बाद वनडे क्रिकेट में किया ये कमाल, खुद को कहा 'ओल्ड वाइन'

 Dhoni become Man of the mathch in ODI after 10 years called himself old wine
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
आईपीएल के दौरान उनकी बल्लेबाजी को लेकर बहुत आलोचना हुई थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि धोनी एक अच्छे टी-20 खिलाड़ी हैं। वनडे में वह एक चैंपियन खिलाड़ी हैं लेकिन टी-20 में नहीं क्योंकि एक दशक लंबे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल 1 अर्धशतक जड़ सके हैं इसे अच्छा रिकॉर्ड नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

धोनी ने 10 साल बाद वनडे क्रिकेट में किया ये कमाल, खुद को कहा 'ओल्ड वाइन'

 Dhoni become Man of the mathch in ODI after 10 years called himself old wine
महेंद्र सिंह डिफेंस करते हुए - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
धोनी के नाम 294 वनडे मैचों की 254 पारियों  में 9442 रन हो गए हैं। जिसमें उनका औसत 51.31 और स्ट्राइक रेट 89.14 का है। उनके नाम वनडे में 10 शतक और 63  अर्धशतक दर्ज हैं। वह वनडे में 200 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले इकलौते भारतीय हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 322 छक्के दर्ज हैं। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के जड़ने वालों की सूची में वह पांचवें स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed