महेंद्र सिंह धोनी का सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। धोनी अपने करियर को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच अभ्यास के लिए पहुंचे। पिछले साल वन-डे विश्व कप के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि क्योंकि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने तब से कोई मैच नहीं खेला लेकिन अब माही इंडियन प्रीमियर लीग से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हो चुके हैं।
VIDEO: धोनी के नाम से गूंज उठा स्टेडियम, IPL के लिए अभ्यास करने उतरे CSK कप्तान माही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A grand waltz to take guard! #StartTheWhistles #SuperTraining 🦁💛 pic.twitter.com/tQbDqqnmT2
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 2, 2020
बता दें कि आखिरी बार धोनी क्रिकेट के मैदान में पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ही नजर आए थे, उसके बाद उन्होंने किस भी सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से भाग नहीं लिया। ऐसे में जब एक बार फिर से धोनी चेन्नई पहुंचे तो क्रिकेट फैंस ने उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। धोनी हमेशा की तरह बस की अपनी पिछली सीट पर ही बैठे नजर आए।
First practice session of the season. Thala @msdhoni is back to his corner seat in the team bus!💛🦁
Video Courtesy: @itsmadhu #WhistlePodu #Dhoni #IPL2020 pic.twitter.com/3M7d8zA9WF
चेन्नई के जिन खिलाड़ियों ने सोमवार को अभ्यास में भाग लिया उनमें अंबाती रायुडू, मुरली विजय, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर और एन जगदीशन शामिल थे। आईपीएल का उदघाटन मैच 29 मार्च को चेन्नई और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला जाएगा।
Thalaivaaaaa 😭🔥🔥 #WhistlePodu pic.twitter.com/glijSYoEdK