फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वन-डे के बाद टेस्ट में भी भारत का सफाया, टीम पर जमकर बरसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी

Tue, 03 Mar 2020 07:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Mar 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Lack Of Discipline In India Former Players Could Not Even Compete
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बिशन सिंह बेदी, वीवीएस लक्ष्मण और संजय मांजरेकर सहित पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने सोमवार को न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला में भारत की 0-2 की हार के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली टीम की रणनीति पर सवाल उठाए। भारत को क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट में तीन दिन के भीतर सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा जबकि वेलिंगटन में टीम ने पहला टेस्ट 10 विकेट से गंवाया था।

IND vs NZ Lack Of Discipline In India Former Players Could Not Even Compete
बिशन सिंह बेदी - फोटो : getty

बेदी ने ट्वीट किया कि क्या कोई बता सकता है कि न्यूजीलैंड ने दुनिया की नंबर एक टीम पर पूरी तरह से दबदबा कैसे बनाया? मैं सही कारण नहीं समझ पा रहा हूं। क्या किसी व्यक्ति को अपमानित किए बगैर कोई मेरी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस बीच, धैर्य रखने, शांत चित्त रहने और प्रतिबद्धता दिखाने के लिए न्यूजीलैंड की सराहना कीजिए।

IND vs NZ Lack Of Discipline In India Former Players Could Not Even Compete
वीवीएस लक्ष्मण

लक्ष्मण का मानना है कि श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम अनुशासित नहीं थी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत को हराने और टेस्ट श्रृंखला आसानी से जीतने के लिए न्यूजीलैंड को बधाई। भारत जरूरी अनुशासन नहीं दिखा पाया और यह बेहद निराशाजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Lack Of Discipline In India Former Players Could Not Even Compete
आकाश चोपड़ा - फोटो : Youtube

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि 2018 के इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दौरों के विपरीत इस श्रृंखला में कोहली की टीम प्रतिस्पर्धा भी पेश नहीं कर पाई। चोपड़ा ने कहा कि कोहली के नेतृत्व में भारत ने विदेशी सरजमीं पर अधिकतर टेस्ट मैच में अच्छी प्रतिस्पर्धा पेश की है लेकिन यह श्रृंखला अलग थी। भारत ने सिर्फ हिस्सा लिया। बल्लेबाजी और न्यूजीलैंड के निचले क्रम को आउट करने में विफलता ने भारत को निराश किया।
 

विज्ञापन
IND vs NZ Lack Of Discipline In India Former Players Could Not Even Compete
संजय मांजरेकर - फोटो : ANI

ट्विटर पर सवाल-जवाब के दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने राष्ट्रीय टीम को सलाह दी। मांजरेकर ने कहा कि पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने का जरूरत से अधिक प्रयास कर रहे हैं? सर्वश्रेष्ठ यह है कि सामान्य योजना अपनाइए जो आपने शीर्ष क्रम के खिलाफ अपनाई। अब पुछल्ले बल्लेबाजों को पहले बाउंसर और फिर यार्कर फेंककर आउट करना आसान नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed