IND Inning
20/0 (1.3 ov)
Target: 172
Abhishek Sharma 14(6)*
Sanju Samson 6 (3)
IND need 152 runs in 18.3 remaining overs
{"_id":"4c8e086a3dc36ac7a5b912a19cd42893","slug":"dhoni-adopt-a-pup-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन कूल ने बताया अपने शहर का नया 'बिजनेस फंडा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैप्टन कूल ने बताया अपने शहर का नया 'बिजनेस फंडा'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं और आराम फरमा रहे हैं। वह वेस्टइंडीज में त्रिकोणीय सीरीज के बाद छुट्टी मनाने अमेरिका चले गए थे।
विज्ञापन
अपनी कप्तानी में धोनी ने भारत को विदेशी धरती पर लगातार दो सीरीज जिताने के बाद बीसीसीआई से छुट्टी का निवेदन किया था जिसे राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने स्वीकार करते हुए उन्हें जिम्बाब्वे जाने वाली टीम इंडिया की कमान नहीं सौंपी थी। उनकी जगह विराट कोहली को टीम की कमान दी गई।
विज्ञापन
धोनी क्रिकेट के साथ-साथ पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया से भी दूर थे। गुरुवार को उन्होंने लंबे समय बाद ट्वीट भी किया।
अपने इस ट्वीट में उन्होंने उस पुरानी बाइक का जिक्र किया है जिसे उन्होंने सबसे पहले मात्र 4500 रुपए में खरीदा था। धोनी ने कल इस बाइक की तस्वीर पोस्ट करने का वादा किया है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया है कि वह अच्छी हालत में भी नहीं है।
विज्ञापन
धोनी को बाइक का बेहद शौकीन माना जाता है। उनके पास दुनिया की कुछ बेहद महंगी बाइक भी हैं।
'कैप्टन कूल' इस समय छुट्टियों का सदुपयोग करने में भी लगे हुए हैं। उन्होंने आज ही ट्विटर पर एक और जानकारी पोस्ट की है। उन्होंने रांची में होप एंड एनीमल ट्रस्ट नामक एक संस्थान से एक कुत्ता एडाप्ट किया है।
उन्होंने उस कुत्ते का नाम लिया (liya) रखा है। जबकि ट्वीट में बताया कि अंग्रेजी में उसे लेह (leah) कहेंगे।
इन सबके अलावा उन्होंने एक दिलचस्प बात भी ट्वीट की है।
पहले ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने प्रशंसकों से पूछा, 'मुझे एक ऐसे बिजनेस के प्रोडक्ट के बारे में बताओ जिसमें बाजार जाकर उस उत्पाद को खरीदने की तुलना में उत्पाद की होम डिलिवरी सस्ती हो।'
फिर अगली ट्वीट में वह खुद ही बताते हैं कि रांची में अगर ग्वाला घर आकर दूध की डिलिवरी करता है तो वह 32 रुपए (प्रति लीटर) चार्ज करेगा, वहीं अगर आप उसके घर जाकर दूध लेते हो तो वह 34 रुपए वसूलेगा।