फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhawan blast in south africa

रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

Mon, 12 Aug 2013 11:42 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
dhawan blast in south africa

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के दोहरे शतक की मदद से निर्णायक मुकाबले में भारत 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' को 39 रनों से हरा दिया है।

विज्ञापन


इस जीत से भारत ने फाइनल में भी जगह पक्की कर ली, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ए से बुधवार को होगा।

भारत 'ए' के 433 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका 'ए' की पूरी टीम 394 रन पर आउट हो गई। भारत की ओर से आईसी पांडे ने सर्वाधिक चार विकेट झटके।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज हेंड्रिक्स ने 106 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने महज 78 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन


खूब चला धवन का बल्ला
इससे पहले भारतीय पारी में शिखर धवन का बल्ला खूब चला और धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम की हालत खराब कर दी।

त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत 'ए' को आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका 'ए' को हराना बेहद जरूरी था। ऐसे में इस निर्णायक एक दिवसीय मुकाबले में धवन ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 248 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिटोरिया में हो रहे मुकाबले में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 50 ओवर में तीन विकेट पर 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। धवन के अलावा कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 109 रनों की नाबाद पारी खेली।

अफ्रीका में गरजे शिखर धवन, बनाया नया रिकॉर्ड

बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज धवन ने अकेले अपने दम पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को तीन सौ के पार पहुंचाया। धवन ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी में 30 चौके और सात गगनचुंबी छक्के भी जमाए।

टॉस जीतने के बाद भारत की ओर से धवन और मुरली विजय ने बेजोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। इसके बाद धवन ने कप्तान चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 285 रनों की विशाल साझेदारी करते हुए टीम चार सौ स्कोर के करीब पहुंचा दिया।

हालांकि धवन 150 गेंदों में 248 रन बनार आउट हो गए। पुजारा 109 रन बनाकर नाबाद रहे। इनके अलावा मुरली विजय ने 40 रन बनाए। धवन को रस्टी थेरोन ने 45वें ओवर में कैच आउट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed