फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devon Conway and Finn Allen opt out of New Zealand Cricket contract focus on franchise cricket

New Zealand Cricket: डेवोन कॉनवे और एलन ने ठुकराया न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध, जानें कारण

Thu, 15 Aug 2024 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 15 Aug 2024 03:58 PM IST
सार

कॉनवे हालांकि एक समझौते के तहत न्यूजीलैंड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी हाल में इस तरह का समझौता किया था।

विज्ञापन
Devon Conway and Finn Allen opt out of New Zealand Cricket contract focus on franchise cricket
डेवोन कॉन्वे - फोटो : IPL

विस्तार

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे और फिन एलन ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में करियर बनाने के लिए गुरुवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध ठुकरा दिया। देश के क्रिकेट बोर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह घोषणा की। कॉनवे हालांकि एक समझौते के तहत न्यूजीलैंड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी हाल में इस तरह का समझौता किया था। 
विज्ञापन

इसका मतलब यह है कि कॉनवे फ्रेंचाइजी क्रिकेट की अपनी प्रतिबद्धताएं आड़े नहीं आने पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। कॉनवे ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, सबसे पहले, मैं इस व्यवस्था में मेरा समर्थन करने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट को धन्यवाद देना चाहता हूं। न्यूजीलैंड के लिए खेलना अब भी मेरी प्राथमिकता है और मैं न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने और उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत दिलाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी स्कॉट वेनिंक ने कहा, 'न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने के लिए प्रतिबद्ध होने के डेवोन के फैसले से हम खुश हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।' मालूम हो कि कॉनवे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed