फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devajit Saikia said BCCI and PCB chief Mohsin Naqvi have resolved to amicably settle Asia Cup trophy row know

Asia Cup Trophy Controversy: भारत को जल्द मिलेगी एशिया कप ट्रॉफी, बीसीसीआई और नकवी विवाद सुलझाने के लिए सहमत

Sat, 08 Nov 2025 03:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 08 Nov 2025 03:19 PM IST
सार

एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम को जल्द ही उसकी ट्रॉफी मिलने की संभावना है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के बीच विवाद सुलझ गया है।

विज्ञापन
Devajit Saikia said BCCI and PCB chief Mohsin Naqvi have resolved to amicably settle Asia Cup trophy row know
सैकिया-भारतीय टीम-नकवी - फोटो : ANI/PTI/BCCI

विस्तार

एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम को जल्द ही उसकी ट्रॉफी मिलने की संभावना है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के बीच विवाद सुलझ गया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उन्होंने कहा, बीसीसीआई और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

अन्य विकल्पों पर किया जाएगा विचार
सैकिया ने आगे कहा, 'आईसीसी बैठक से इतर नकवी के साथ अच्छी बातचीत हुई, दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई न कोई रास्ता निकालेंगे।' उन्होंने बताया, 'बातचीत खत्म हो गई है, अब विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा।'

जल्द निकलेगा समाधान
सैकिया ने कहा, 'मैं आईसीसी की अनौपचारिक और औपचारिक दोनों बैठकों का हिस्सा था। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। औपचारिक बैठक के दौरान यह एजेंडा में नहीं था, लेकिन आईसीसी ने एक वरिष्ठ आईसीसी पदाधिकारी और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में मेरी और पीसीबी प्रमुख के बीच अलग से बैठक कराई। बातचीत की प्रक्रिया शुरू करना वाकई अच्छा रहा। दोनों पक्षों ने आईसीसी बोर्ड बैठक के दौरान हुई बैठक में सौहार्दपूर्ण ढंग से भाग लिया। सैकिया ने बताया कि जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉफी विवाद की जड़
विवाद की शुरुआत एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद हुई, जब पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी ने विजेता भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी देने की कोशिश की। लेकिन सूर्यकुमार ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार ने नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की क्योंकि नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत में आतंकवाद को समर्थन देने में उनकी भूमिका को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इस पर नकवी ने कहा कि एसीसी के अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी देने का अधिकार केवल उन्हीं को है।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लिए बिना ही मजाकिया अंदाज में 'काल्पनिक ट्रॉफी' उठाकर अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सूर्यकुमार ने असली ट्रॉफी लेने से मना कर दिया और अपने साथियों के साथ नकली ट्रॉफी पकड़कर जश्न मनाया, जिससे पीसीबी और एसीसी प्रमुख दोनों नाराज हो गए।'

दुबई में ट्रॉफी लेने से किया इनकार
मोहसिन नकवी ने बाद में बीसीसीआई को 10 नवंबर को दुबई में एक समारोह में ट्रॉफी लेने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बीसीसीआई ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद भारतीय बोर्ड ने इस पूरे मुद्दे को आईसीसी बोर्ड मीटिंग के दौरान औपचारिक रूप से उठाया, जिसमें नकवी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed