फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Denesh Ramdin tweets of exclusion from Test squad

पहली बार किसी क्रिकेटर ने खुद बताया कि टीम से हो गए बाहर

Thu, 07 Jul 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
Denesh Ramdin tweets of exclusion from Test squad

क्रिकेट वर्ल्ड में यह अपने आप में अनोखी घटना है जिसमें कोई क्रिकेटर ट्वीट करके खुद बताए कि अगली सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं होगा।

विज्ञापन


जी हां, यह बात सही है और जिस क्रिकेटर ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है उसकी गिनती वर्तमान टीम के बड़े खिलाड़ियों में होती है और एक साल पहले तक अपनी टीम का कप्तान भी हुआ करता था।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज और भारत के बीच 21 जुलाई से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है लेकिन मेजबान टीम ने अभी अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने इशारा किया कि हो सकता है कि वह भारत के खिलाफ अगली सीरीज में अपनी टीम का हिस्सा न हों। उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि चयन समिति के नए प्रमुख ने उन्हें हिंट दिया है कि उन्हें सीरीज के लिए अगली टीम में नहीं रखा जाएगा।
 

निराश रामदीन ने लिखा लगातार 2 फिफ्टी से भी नहीं मिल रही जगह

Denesh Ramdin tweets of exclusion from Test squad
दिनेश रामदीन - फोटो : Getty

स्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर कर्टनी ब्राउन जो जून में क्लाइव लॉयड की जगह कैरेबियाई टीम के चयन समिति के नए प्रमुख बने हैं।

दिनेश रामदीन जिनके पास 74 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है और उनके साथ यह स्थिति तब है जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज में लगातार 2 अर्धशतक लगाए थे। रामदीन ने टेस्ट करियर में 25.87 की औसत से 2898 रन बनाए हैं।

वह टीम के कप्तान भी रहे हैं। सितंबर, 2015 में जेसन होल्डर के कप्तान बनने से पहले वही टीम के कप्तान थे और उन्हें 13 टेस्ट मैचों में टीम के लिए कप्तानी करने का चांस मिला।

रामदीन ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज (दिसंबर-जनवरी, 2015-16) में 59 और 62 रनों की पारी खेली थी, और उन्होंने यह पारी उस समय खेली जब टीम बेहद खराब स्थिति में थी और सम्मान बचाने तक के लिए संघर्ष कर रही थी। इसके बाद से कैरेबियाई टीम ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

वेस्टइंडीज ने पिछले महीने ही अपने घर में एक त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेला था जिसमें वह फाइनल में पहुंचा लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबला हार गई। इस सीरीज में रामदीन ने 28.14 की औसत से 197 रन बनाए थे जिसमें उनकी बेस्ट पारी ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 91 रनों का पारी रही थी।

उन्होंने ट्विट कर बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली 2 पारियों में 60 के आसपास का स्कोर करना भी खेलने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 



 

रामदीन ने कहा, मेरा औसत 25 और उनका 16 का रहा

Denesh Ramdin tweets of exclusion from Test squad
दिनेश रामदीन - फोटो : Getty
दिनेश रामदीन ने एक के बाद एक करके 4 ट्वीट किए और अपने अंतिम ट्वीट में सबसे तीखी बात लिख डाली। उन्होंने पोस्ट किया, "जो आदमी यह बता रहा है कि मेरा 25.87 का औसत बहुत खराब है लेकिन उनका खुद का औसत 16 के आसपास रहा और उनके खाते में एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं है, यह शर्मनाक है।"

रामदीन ने 74 टेस्ट मैचों की 126 पारियों में 4 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 166 रनों की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed