फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi cricketer Pawan Negi did not get admission in DU

टीम इंडिया के खिलाड़ी को नहीं मिला दिल्ली युनिवर्सिटी में दाखिला, देना होगा ट्रायल 

Tue, 27 Jun 2017 07:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 27 Jun 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi cricketer Pawan Negi did not get admission in DU
पवन नेगी - फोटो : pti
आईपीएल-10 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सदस्य रहे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी पवन नेगी को दिल्ली विश्वविद्यालय में सीधे प्रवेश नहीं मिल सका। उन्हें अब स्पोर्ट्स कोटे के तरह एडमीशन लेने के लिए ट्रायल देना होगा। 
विज्ञापन


पिछले सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 8.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। दसवें सीजन में उन्हें आरसीबी ने 1 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में जगह दी। दो साल में 9.5 करोड़ रुपये कमाने वाले इस करोड़पति खिलाड़ी को डीयू में एडमीशन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


साल 2016 में पवन नेगी को टीम इंडिया में जगह मिली थी। उन्हें एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। लेकिन इन दोनों टूर्नामेंट्स के दौरान उन्हें केवल एक मैच में खेलने का मौका मिला। यूएई के खिलाफ टी-20 मैच में उन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू में स्पोर्ट्स कोटे के तहत 5 पर्सेंट सीटें आरक्षित हैं। इसके अंतर्गत सीधे एडमीशन हासिल करने के लिए विद्यार्थी को इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने का सर्टिफिकेट देना होता है। जबकि नेगी ने घरेलू टूर्नामेंट और आईपीएल में खेलने के सर्टिफिकेट दिए थे। इसलिए उन्हें अब कई और दूसरे खिलाड़ियों की तरह ट्रायल देना होगा। जिसमें पास होने पर उन्हें युनिवर्सिटी में प्रवेश मिल जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed