फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni and Yuvraj Singh mentoring indian team in West Indies says Bangar

संजय बांगर का खुलासा, वेस्टइंडीज में नई भूमिका निभा रहे हैं धोनी और युवी

Tue, 27 Jun 2017 07:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 27 Jun 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni and Yuvraj Singh mentoring indian team in West Indies says Bangar
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ICC
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ विवादों में आने वाले टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हेड कोच के बगैर ही लंदन से टीम इंडिया कैरेबियाई दौरे पर पहुंची जहां उसे 5 वनडे और 1 टी-20 मैच खेलना था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि टीम इंडिया किस तरह इंडीज में अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही है। 
विज्ञापन


इस बात का जवाब बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने दूसरे वनडे में विराट सेना के विजय हासिल करने के बाद दिया। बांगड़ ने बताया कि टीम इंडिया के दो दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह टूर पर टीम के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। कप्तान कोहली के साथ धोनी और युवराज मेन रोल में हैं। खिलाड़ियों की मदद के लिए कोचिंग स्टाफ तो है लेकिन ये खिलाड़ी टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों को गाइड कर उनकी मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


धोनी पहले भी इस तरह युवा खिलाड़ियों की मदद करते रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में भी वह युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करते और उन्हें प्रोत्साहित करते दिखाई देते थे। ऐसे में सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ते वक्त धोनी ने विराट की मदद करने का जो वादा किया था वह अब मेंटोर के रूप में खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed