फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: राजस्थान को 13 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली

Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM IST
खास बातें

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Live IPL Score: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने आईपीएल 2020 के 30वें मुकाबले में राजस्थान को 13 रन से हरा दिया। बुधवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट खोकर 148 रन बना सकी और मैच हार गई। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। दिल्ली की तरफ से डेब्यू खिलाड़ी तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की।  

विज्ञापन
IPL 2020, DC vs RR Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi
दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : @IPL

लाइव अपडेट

11:09 PM, 14-Oct-2020

दिल्ली ने राजस्थान को 13 रन से हराया

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने आईपीएल 2020 के 30वें मुकाबले में राजस्थान को 13 रन से हरा दिया। बुधवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट खोकर 148 रन बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली की तरफ से डेब्यू खिलाड़ी तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की। देशपांडे ने चार ओवरों में 37 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, एनरिच नॉर्टजे ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के साथ राजस्थान की टीम अंकतालिका में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। 
11:03 PM, 14-Oct-2020
राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 6 गेंदों में 22 रन...राहुल तेवतिया 12 और श्रेयस गोपाल 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
11:02 PM, 14-Oct-2020
राजस्थान को जोफ्रा आर्चर के रूप में सातवां झटका
10:57 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 25 रन 

18 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 137/6. राहुल तेवतिया 10 और जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:53 PM, 14-Oct-2020
रॉबिन उथप्पा हुए क्लीन बोल्ड
एनरिच नॉर्टजे ने 17.3 ओवर में रॉबिन उथप्पा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ राजस्थान का छठा विकेट गिरा। उथप्पा ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। 
10:49 PM, 14-Oct-2020

RR को जीत के लिए 18 गेंदों में 29 रन चाहिए

इस मुकाबले को जीतने के लिए राजस्थान को चाहिए 18 गेंदों में 29 रन...राजस्थान का स्कोर 133/5. रॉबिन उथप्पा 32 और राहुल तेवतिया 8 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:44 PM, 14-Oct-2020

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 37 रन

अब केवल चार ओवरों का खेल बचा है। राजस्थान का स्कोर 125/5. रॉबिन उथप्पा 29 और राहुल तेवतिया 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:41 PM, 14-Oct-2020
राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों में 39 रन
अब केवल पांच ओवरों का खेल बचा है। राजस्थान का स्कोर 123/5. रॉबिन उथप्पा 28 और राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
 
10:38 PM, 14-Oct-2020
राहुल तेवतिया को मिला जीवनदान
14.2 ओवर में एनरिच नॉर्टजे ने राहुल तेवतिया का शनदार कैच छोड़ा।
10:33 PM, 14-Oct-2020

RR को जीत के लिए चाहिए 36 गेदों में 47 रन

14 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 115/5. रॉबिन उथप्पा 23 और राहुल तेवतिया 0 रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed