फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi capitals player found corona positive after physio Patric farhart DC vs PBKS match may rescheduled

Covid In IPL 2022: दिल्ली की टीम में कोरोना का तीसरा मामला, सभी खिलाड़ी क्वारंटीन, दो दिन तक होंगे टेस्ट

Mon, 18 Apr 2022 01:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 01:07 PM IST
सार

दिल्ली की टीम में कोरोना का तीसरा मामला सामने आया है। टीम के फिजियो पैट्रिक फरहात के बाद एक खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ की रिपोर्ट भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद टीम के सभी सदस्यों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi capitals player found corona positive after physio Patric farhart DC vs PBKS match may rescheduled
दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहात कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद टीम के एक खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सभी सदस्यों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों को दो दिन तक होटल में ही रखा जाएगा और इस दौरान सभी का टेस्ट होगा। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इस वजह से दिल्ली और पंजाब के बीच 20 अप्रैल को होने वाला मैच भी स्थगित हो सकता है। 
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रैपिड एंटीजन टेस्ट में दिल्ली की टीम में शामिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही एक सपोर्ट स्टाफ के अंदर भी कोरोना के लक्षण थे और अब उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, इससे पहले हुए टेस्ट में इस सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 
विज्ञापन

पुणे नहीं जाएगी टीम
दिल्ली की टीम को आज मुंबई से पुणे के लिए निकलना था, क्योंकि 20 अप्रैल को उन्हें पंजाब के खिलाफ मैच खेलना है, लेकिन कोरोना का तीसरा मामला आने के बाद सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। होटल में बंद सभी खिलाड़ियों का आज और कल टेस्ट किया जाएगा। हर टेस्ट की रिपोर्ट में सभी खिलाड़ियों के कोरोना निगेटिव आने के बाद ही टीम पंजाब के खिलाफ मैच में उतरेगी। दिल्ली के जिन खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आएगी वो पुणे जाएंगे और कोरोना के मामले बढ़ने पर मैच स्थगित किया जाएगा। 

15 अप्रैल को संक्रमित हुए थे फिजियो पैट्रिक
दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहात 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें एकांतवास में रखा गया था। वो सभी खिलाड़ियों के संपर्क में थे। इस वजह से बाकी खिलाड़ियों में भी संक्रमण फैलने की आशंका थी। अब तीन दिन बाद एक खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस वजह से दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाला मैच स्थगित किया जा सकता है।

पिछले साल बीच में ही रोकना पड़ा था आईपीएल
आईपीएल 2021 में भी आधा सीजन होने के बाद बायो बबल में कोरोना की एंट्री हुई थी और एक के बाद एक कई मामले सामने आए थे। इसके बाद बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल के लिए आईपीएल रोक दिया था। बाद में आईपीएल का दूसरा फेज यूएई में कराया गया था। इस सीजन भी आईपीएल का आधा सीजन होने वाला है और कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि क्या इस बार भी बीसीसीआई को आईपीएल रोकना पड़ेगा। 

साल 2021 में आईपीएल के 29 मैच होने के बाद कोरोना के चलते यह टूर्नामेंट बीच में ही रोकना पड़ा था। इस साल भी 29 मैच हो चुके हैं और फिर से आईपीएल के स्थगित होने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed