फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepak Chahar Ruled Out From T20 World Cup According to Media Report News in Hindi

T20 World Cup: भारत को एक और झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर की खुली किस्मत!

Wed, 12 Oct 2022 03:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Oct 2022 03:12 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाहर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। चाहर के स्थान पर ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

विज्ञापन
Deepak Chahar Ruled Out From T20 World Cup According to Media Report News in Hindi
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को एक और झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर के बाहर होने की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाहर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। चाहर के स्थान पर ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह की जगह उनके और मोहम्मद शमी में से किसी को मुख्य टीम में शामिल करने की बात चल रही थी। अब चाहर चोट के कारण इस रेस से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए वनडे से पहले ट्रेनिंग सेशन में वह अपने टखने में चोट लगा बैठे थे। उसके बाद वह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए थे। उनके स्थान पर स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में चेज करने में माहिर है टीम इंडिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए इस साल 11 में से नौ मैच जीते
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले चेतन साकरिया नेट बॉलर्स के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद शमी ने भी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उन्हें बुमराह की जगह मुख्य टीम में चुना जाएगा।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर (आधिकारिक रूप से चाहर का नाम अभी नहीं हटा है)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed