{"_id":"5b32af2b4f1c1b614d8b8698","slug":"ddca-comes-under-right-to-information-rti-act-this-is-first-time-in-indian-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, आरटीआई के दायरे में डीडीसीए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, आरटीआई के दायरे में डीडीसीए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
डीडीसीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राज्य का क्रिकेट संघ सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के दायरे आया है। दशकों से भ्रष्टाचार से जुड़े विवादों में घिरा रहा दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) मंगलवार को पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि डीडीसीए ऐसा करने वाला बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त पहला क्रिकेट संघ है।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार बनर्जी डीडीसीए के पांच सदस्यीय आरटीआई सेल का नेतृत्व करेंगे। इसके दो अपीलीय प्राधिकरण होंगे जिनमें डीडीसीए के सीईओ और कार्यकारी समिति के अध्यक्ष शामिल हैं। सीईओ की नियुक्त चुनाव के बाद होने की उम्मीद है। एक नैतिक अधिकारी और लोकपाल भी समिति का हिस्सा होंगे। हर आरटीआई आवेदन पर 10 रुपये का शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
बता दें कि डीडीसीए पर लंबे समय से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में कई राजनेताओं और पूर्व क्रिकेटरों ने डीडीसीए पर अनियमितिता का आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वालों में पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन