Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI ipl 2026 8th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi

DC vs MI Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगी दिल्ली और मुंबई, कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर रहेंगी नजरें

Sat, 04 Apr 2026 12:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Apr 2026 12:09 PM IST
सार

DC vs MI Playing 11 Today Prediction : दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपने कमजोर टॉप ऑर्डर से उबरकर बेहतर शुरुआत करनी होगी। वहीं, मुंबई अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी।

विज्ञापन
DC vs MI ipl 2026 8th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर रहेंगी। पिछले सीजन में दिल्ली ने ओपनिंग के लिए कई संयोजन आजमाए थे, लेकिन स्थिरता नहीं मिल पाई। इस साल भी शुरुआत में वही समस्या दिखाई दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

DC vs MI ipl 2026 8th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : ANI
दिल्ली के शीर्ष क्रम पर रहेंगी नजरें
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले मैच में 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। केएल राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि नीतीश राणा और पथुम निसांका भी जल्दी पवेलियन लौट गए। टीम का स्कोर 26 रन पर चार विकेट हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में 22 वर्षीय समीर रिजवी ने ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद अर्धशतक जड़ा। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 119 रन की साझेदारी कर टीम को छह विकेट से जीत दिलाई।

सलीम रिजवी ने किया प्रभावित
हालांकि रिजवी का प्रदर्शन सकारात्मक संकेत है, लेकिन टॉप ऑर्डर की कमजोरी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। अब दिल्ली को जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले मजबूत मुंबई गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना है, जो आसान नहीं होगा। टीम के पास ओपनिंग में अभिषेक पोरेल या पृथ्वी शॉ जैसे विकल्प हैं, लेकिन स्थिरता जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

DC vs MI ipl 2026 8th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
दिल्ली की गेंदबाजी में दम
गेंदबाजी में दिल्ली की टीम मजबूत नजर आई है, भले ही मिचेल स्टार्क इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। लुंगी एनगिडी ने धीमी गेंदों से प्रभावित किया है, जबकि टी नटराजन ने वापसी करते हुए तीन विकेट लिए। मुकेश कुमार ने भी किफायती गेंदबाजी की। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा। अब दिल्ली के गेंदबाजों के सामने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खतरनाक बल्लेबाज होंगे, इसलिए उन्हें अपनी गेंदबाजी में विविधता बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन

DC vs MI ipl 2026 8th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
रोहित शर्मा-रेयान रिकेल्टन - फोटो : PTI
आत्मविश्वास से लबरेज मुंबई
वहीं, मुंबई इंडियंस इस बार आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने पहले मैच में हार के 14 साल पुराने सिलसिले को खत्म किया। रोहित शर्मा ने 78 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रयान रिकेल्टन ने 81 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी मुंबई
मुंबई की गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने तीन अहम विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने कसी हुई गेंदबाजी की। सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर अभी सवाल है, क्योंकि पिछले मैच में उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया था। कुल मिलाकर, यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दिल्ली अपने टॉप ऑर्डर को मजबूत करने की कोशिश करेगी, जबकि मुंबई अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

DC vs MI ipl 2026 8th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : ANI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी/आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडेय, ट्रेंट बोल्ट।

DC vs MI ipl 2026 8th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : ANI
हम यहां आपको दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  के बीच आईपीएल 2026 का मैच चार अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  के बीच आईपीएल 2026 का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 3:00 बजे होगा। 

 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस  के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed