{"_id":"6810a8b5c6ccdfa6a10fc18c","slug":"dc-vs-kkr-ipl-2025-48th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs KKR Playing 11: जीत की राह पर लौटने को बेताब दिल्ली कैपिटल्स, उम्मीदें बनाए रखने उतरेगी केकेआर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs KKR Playing 11: जीत की राह पर लौटने को बेताब दिल्ली कैपिटल्स, उम्मीदें बनाए रखने उतरेगी केकेआर
Tue, 29 Apr 2025 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 29 Apr 2025 03:53 PM IST
सार
केकेआर के अभी सिर्फ सात अंक हैं और टीम तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है। टीम अपने पिछले तीन मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
अक्षर पटेल और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में मंगलवार को जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेंगे तो टीम की नजरें बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी पर टिकी होंगी। दिल्ली को अपने पिछले चार मैच में दो हार का सामना करना पड़ा है जिसमें रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली हार भी शामिल है और टीम लीग चरण के अंतिम मुकाबलों में लड़खड़ाने से बचना चाहेगी। शीर्ष क्रम में अभिषेक पोरेल ने आक्रामक तेवरों के साथ बल्लेबाजी की है, लेकिन वापसी करने के बाद अनुभवी फाफ डु प्लेसिस को अरुण जेटली स्टेडियम की धीमी पिच पर जूझना पड़ा और उन्हें जल्द से जल्द इससे सामंजस्य बैठाना होगा।
विज्ञापन
केकेआर के स्पिनर पेश करेंगे चुनौती
केएल राहुल मौजूदा सत्र में दिल्ली के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन रविवार को स्पिनरों के खिलाफ तेजी से रन जुटाने में नाकाम रहे। वह सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की अनुभवी स्पिन जोड़ी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। केकेआर के पास स्तरीय स्पिनर हैं जो मेजबान टीम को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ वर्षा से प्रभावित मैच में जूझने के बाद केकेआर का आत्मविश्वास थोड़ा कम होगा। दिल्ली को करुण नायर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी जिससे कि मध्य क्रम में सारा बोझ राहुल पर नहीं आए।

दिल्ली को फील्डिंग में करना होगा सुधार
गेंदबाजी विभाग में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पिछले मैच में दो विकेट चटकाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिला। आरसीबी के खिलाफ विकेट चटकाने में नाकाम रहे स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी पूर्व टीम केकेआर की कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, जबकि बीच के ओवरों में कुलदीप यादव ने लगतार अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली को अपने फील्डिंग में भी सुधार करना होगा। आरसीबी के खिलाफ पोरेल ने क्रुणाल पांड्या का महत्वपूर्ण विकेट गंवाया। केकेआर के अभी सिर्फ सात अंक हैं और टीम तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है। टीम अपने पिछले तीन मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रही है जिसमें दो में उन्हें हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना गलत', 14 साल के शतकवीर पर राजस्थान रॉयल्स के कोच का बयान

जीत पर टिकी हैं केकेआर की उम्मीदें
गत चैंपियन केकेआर को प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा क्योंकि दिल्ली के बाद हार से उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। टीम को विभिन्न विभागों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पारी का आगाज करने का मौका नरेन के साथ क्विंटन डिकॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज को मिला है। टीम रन बनाने के लिए रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी पर काफी अधिक निर्भर है। मध्यक्रम में वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। टीम की गेंदबाजी भी चिंता का विषय है। केकेआर के गेंदबाजों को सलामी जोड़ियों को तोड़ने में दिक्कत हो रही है जिससे विरोधी टीमें उसके खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर रही हैं। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने 120 रन जोड़े।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
दिल्ली कैपिटल्सः फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, दुश्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, रोवमैन पोवेल, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

आइए जानते हैं दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 29 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।