फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'Wrong to compare Vaibhav Suryavanshi with Sachin Tendulkar', says RR coach Vikram Rathour

IPL 2025: 'वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना गलत', 14 साल के शतकवीर पर राजस्थान रॉयल्स के कोच का बयान

Tue, 29 Apr 2025 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि वैभव की तुलना सचिन तेंदुलकर से करना अनुचित होगा। सचिन ने 16 साल की उम्र में भारत की तरफ से डेब्यू किया था। विक्रम ने वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। 

विज्ञापन
IPL 2025: 'Wrong to compare Vaibhav Suryavanshi with Sachin Tendulkar', says RR coach Vikram Rathour
वैभव और सचिन - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार रात जयपुर में खेले गए मैच में तहलका मचा दिया। बिहार के इस 14 वर्षीय खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के राशिद खान को मिडविकेट पर छक्का लगाकर टी20 में सबसे कम उम्र का शतक बनाने वाला खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। वैभव ने 38 गेंद में सात चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रन पारी खेलने के बाद क्रिकेट जगत को अपना दीवाना बना दिया। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी वैभव की तारीफ किए बिना नहीं रह सके और कहा कि वह आने वाले कुछ एक वर्षों में भारत के लिए लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकते हैं। हालांकि, कुछ फैंस ने 14 साल के वैभव की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर दी जो भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज रहे हैं। विक्रम ने वैभव की सचिन से तुलना को गलत बताया है।
विज्ञापन

'तेंदुलकर से तुलना अनुचित'
विक्रम ने कहा कि वैभव की तुलना सचिन तेंदुलकर से करना अनुचित होगा। सचिन ने 16 साल की उम्र में भारत की तरफ से डेब्यू किया था। उन्होंने कहा, 'ऐसा करना बहुत जल्दबाजी होगी। एक बच्चे की तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी से करना अनुचित है।' विक्रम ने कहा, 'वैभव के पास खास प्रतिभा है और उनकी तकनीकी अच्छी है। उन्होंने सभी को दिखाया कि वह कितने अच्छे बल्लेबाज हैं। एक 14 साल के बच्चे का इस तरह खेलना निश्चित रूप से उसे खास बनाता है। हमने उन्हें पहली बार चार महीने पहले देखा था जब वह ट्रायल के लिए आए थे। उस दिन से हमें पता था कि हमें कुछ खास मिला है और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'लंबे समय तक भारत की सेवा कर सकते हैं'
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके विक्रम राठौड़ को लगता है कि वैभव लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं, बशर्ते वह कड़ी मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा, 'उन्होंने असाधारण पारी खेली। वह गेंद को अच्छी तरह से हिट करते हैं। उनमें कुछ खास है और अगर वह आगे बढ़ते रहे और कड़ी मेहनत करते रहे, तो वह लंबे समय तक भारत की तरफ से खेल सकते हैं।'
विज्ञापन

सुदर्शन ने भी वैभव की तारीफ की
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। सुदर्शन ने कहा, 'वैभव ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह जबरदस्त थी और देखने में शानदार थी लेकिन हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हम सोच रहे थे कि हमने 10 रन अधिक बनाए हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की और बल्लेबाजी की उससे पता चला कि हम गलत थे और हम थोड़ा और रन भी बना सकते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed