{"_id":"6278b6e2bacaa61e03766cf5","slug":"dc-coach-ricky-ponting-said-making-judgment-from-outside-is-easy-backs-captain-rishabh-pant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ricky Ponting on Pant: दिल्ली के कोच बोले- हर फैसले में पंत के साथ, बाहर बैठकर बातें करना आसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ricky Ponting on Pant: दिल्ली के कोच बोले- हर फैसले में पंत के साथ, बाहर बैठकर बातें करना आसान
Mon, 09 May 2022 12:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 12:08 PM IST
सार
दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वो मैदान में लिए गए पंत के हर फैसले का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि बाहर बैठकर बातें करना आसान है, लेकिन मैदान में फैसले लेना मुश्किल है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी पर भले ही कई दिग्गजों ने सवाल खड़े किए हों, लेकिन टीम के कोच रिकी पोंटिंग पंत के साथ हैं। उन्होंने कहा है कि वो पंत के हर फैसले का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही पोंटिंग ने पंत पर सवाल खड़े करने वाले लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बाहर बैठकर बातें करना आसान है, लेकिन मैदान में जाकर फैसले लेना मुश्किल है। पंत की कप्तानी में दिल्ली ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं और पांच मैच में जीत हासिल की है, जबकि छह में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा है।
रविवार को चेन्नई के खिलाफ दिल्ली की टीम 91 रन के बड़े अंतर से हार गई। इसके साथ ही कई दिग्गजों ने पंत की कप्तानी पर सवाल खड़े किए। पंत के टीम चयन और गेंदबाजी में किए गए बदलाव पर भी सवाल किए गए। सहवाग ने अहम ओवरों में गेंदबाजों के चयन पर सवाल उठाए। इस पर पोंटिंग ने कहा कि वो मैदान में लिए गए पंत के हर फैसले के साथ हैं।

कप्तानी के दौरान बाउंड्री और बल्लेबाजों का ध्यान रखते हैं पंत
पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने भी टी20 की कप्तानी की है और उन्हें पता है कि ऐसे दबाव भरे मैचों में सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है। बाहर से बातें करना आसान है, लेकिन मैदान में सही फैसले लेना मुश्किल है। एक कप्तान बहुत कम समय में फैसले लेता है और यही सोचता है कि उसका फैसला टीम के हित में है। पंत ऐसे फैसले लेते समय बाउंड्री की दूरी और स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज के बारे में सोचते हैं। हालांकि, इस दौरान पोंटिंग ने यह स्वीकार किया कि चेन्नई के खिलाफ उनकी टीम खेल के हर विभाग में पिछड़ी और यही हार की वजह रहा।
अगले मैच में दिल्ली को जीत जरूरी
चेन्नई के खिलाफ बड़ी हार के बाद दिल्ली का रन रेट गर्त में चला गया है। इसे सुधारने के लिए अगले मैच में दिल्ली की टीम को बड़ी जीत की जरूरत होगी। पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली अपने बाकी तीनों मैच जीतकर अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। उन्होंने आगे कहा कि टूर्नामेंट में आठ मैच जीतने पर उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है और एक अच्छी जीत उन्हें फाइनल में पहुंचा सकती है।
कोरोना से जूझ रही है दिल्ली
चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली की टीम कोरोना से जूझ रही थी। दिल्ली का नेट गेंदबाज संक्रमित पाया गया था। वहीं, टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ भी बुखार की वजह से मैच नहीं खेले। इस पर पोंटिंग ने कहा कि वो इस बात का बहाना नहीं देंगे और इसका समाधान खोजने की कोशिश करेंगे। दिल्ली की टीम में इससे पहले भी कोरोना के मामले आ चुके हैं। उस समय कोच पोंटिंग को भी आइसोलेट किया गया था।