फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेविड वॉर्नर के तिहरा शतक जड़ते ही फूट-फूटकर रोईं पत्नी केंडिस

Sun, 01 Dec 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 01 Dec 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
David Warners wife Candice sheds tears after first historic triple century against Pakistan
डेविड वॉर्नर और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार तिहरा शतक जड़ा है। उन्होंने 389 गेंद की अपनी पारी में 37 चौकों की मदद से नाबाद 335 रन बनाए। वॉर्नर ने री के 120वें ओवर में मोहम्मद अब्बास की गेंद पर चौका लगाकर अपना तिहरा शतक पूरा किया।


 

David Warners wife Candice sheds tears after first historic triple century against Pakistan
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

एशेज को छोड़ दिया जाय तो बैन के बाद वॉर्नर लगातार अपने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टेस्ट करियर का उनका यह पहला तिहरा शतक है। वह करीब नौ घंटे तक क्रीज पर डटे रहे। तिहरा शतक जड़ते ही वॉर्नर की पत्नी केंडिस अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाईं और फूट-फूटकर रोने लगी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
 


 


 

David Warners wife Candice sheds tears after first historic triple century against Pakistan
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि डे-नाइट टेस्ट मैच के इतिहास में तिहरा शतक जड़ने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डे-नाइट टेस्ट में सबसे पहले पाकिस्तान के अजहर अली ने तिहरा शतक लगाया था। अजहर अली ने 13 अक्टूबर 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 302 रन बनाए थे। जो गुलाबी गेंद का पहला तिहरा शतक था। टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर का यह सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 253 रन था, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2015 में पर्थ में खेले गए टेस्ट में बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
David Warners wife Candice sheds tears after first historic triple century against Pakistan
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

एडिलेड ओवल पर टेस्ट क्रिकेट में यह किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम था। ब्रेडमैन ने 88 साल पहले 1931-1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 299 रन बनाए थे। डेविड वॉर्नर पिंक बॉल टेस्ट में कुल 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
David Warners wife Candice sheds tears after first historic triple century against Pakistan
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले तिहरा शतक माइकल क्लार्क ने लगाया था। पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले वॉर्नर चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले भारत के वीरेंद्र सहवाग ने मुल्तान में तिहरा शतक लगाया था। इसी के बाद उनका नाम मुल्तान का सुल्तान पड़ गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed