फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david warner says thaks to india and departs australia 

डेविड वॉर्नर थैंक्यू कहते हुए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए  

Sat, 14 Oct 2017 02:51 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 14 Oct 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
david warner says thaks to india and departs australia 
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बैट्समैन डेविड वार्नर ने देश के क्रिकेट प्रेमियों को धन्यवाद दिया है और टीम के इंडिया दौरे को बेहद अच्छा बताया है। वॉर्नर ने कहा कि भारत आपको धन्यवाद हमारी मेजबानी करने के लिए। हमें भारत में खेलना अच्छा लगता है। हम यहां काफी प्यार और सम्मान पाते हैं। वॉर्नर ने हैदराबाद में तीसरा टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द होने पर अफसोस भी जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम में इं‌डिया को सैल्यूट करते हुए एक फोटो शेयर की। जिसमें लिखा कि शुक्रिया भारत। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डेविड वॉर्नर आईपीएल में सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। वो इस टीम के कप्तान भी हैं। 2016 में वह आईपीएल का खिताब भी जीत चुके हैं। टीम इंडिया के खिलाफ वन डे सीरीज में वॉर्नर ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। शुरू के तीन मैचों में उनका बल्ला नहीं चला। बेंगलुरू में उन्होंने  शतक लगाया और पांचवें और अंतिम मैच में नागपुर में उन्होंने अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया को वन डे सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed