{"_id":"619298b4fddc2a67d8085cc2","slug":"david-warner-s-strong-comeback-story-warner-who-was-out-of-sunrisers-hyderabad-team-during-ipl-became-the-best-player-of-t20-world-cup-2021-helped-australia-team-becoming-champion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वार्नर की दमदार वापसी की कहानी: खराब फॉर्म की वजह से हैदराबाद टीम से बाहर हुए, टी-20 विश्व कप में बेस्ट बनकर उभरे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वार्नर की दमदार वापसी की कहानी: खराब फॉर्म की वजह से हैदराबाद टीम से बाहर हुए, टी-20 विश्व कप में बेस्ट बनकर उभरे
Tue, 16 Nov 2021 10:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:10 AM IST
सार
आईपीएल के बीच में हैदराबाद की कप्तानी से हटाए जाने को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण सही ठहराया जा सकता है, लेकिन टॉम मूडी, ट्रेवर बेलिस और मुथैया मुरलीधरन की मौजूदगी वाले टीम प्रबंधन ने वार्नर को अंतिम एकादश से ही बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
डेविड वार्नर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर के लिए आईसीसी टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले के दो महीने निराशा और आशा से भरे रहे। यूएई में ही आईपीएल के दूसरे फेज में सनराइजर्स की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी थी, लेकिन टी-20 विश्व कप उनके लिए परिकथा जैसा रहा।
आईपीएल 2021 के पहले फेज में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी और दूसरे फेज में अंतिम एकादश में जगह गंवाने के बाद निराशा के दौर से गुजर रहे वार्नर ने यूएई में संपन्न टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर दिखा दिया कि सनराइजर्स हैदराबाद का उन्हें कमतर आंकना फ्रेंचाइजी की गलती ही होगी। वार्नर ने बेहद दबाव वाले फाइनल में अर्द्धशतक सहित टूर्नामेंट में सात मैचों में कुल 289 रन बनाए।

आईपीएल 2021 के दौरान वाटर ब्वॉय बने डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के दौरान स्टेडियम आने से रोका गया
आईपीएल के बीच में हैदराबाद की कप्तानी से हटाए जाने को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण सही ठहराया जा सकता है, लेकिन टॉम मूडी, ट्रेवर बेलिस और मुथैया मुरलीधरन की मौजूदगी वाले टीम प्रबंधन ने वार्नर को अंतिम एकादश से ही बाहर कर दिया। वार्नर को एक दिन स्टेडियम आने से रोका गया और फिर उन्हें डग आउट से दूर रहने को कहा गया।
हैदराबाद के अंतिम मैचों में से एक के दौरान वार्नर को टीम जर्सी में स्टैंड में टीम का झंडा लहराते हुए देखा गया। संभवत: आईपीएल के दौरान चीजें इतनी खराब हो गई थीं कि स्ट्रैटजिक टाइम आउट के दौरान ड्रिंक लेकर जाने और जूनियर खिलाड़ियों से बात करने के वार्नर के आग्रह को भी कथित तौर पर ठुकरा दिया गया।

आईपीएल 2021 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के झंडे के साथ वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंद से छेड़खानी प्रकरण भी रहा मुश्किल
वार्नर हालांकि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के दौरान इससे बुरा समय देख चुके थे, जब प्रतिबंध के कारण एक साल तक क्रिकेट नहीं खेल पाए। वार्नर ने इसके बाद वापसी की नींव रखी। उन्होंने ट्रेनिंग का समय दोगुना कर दिया।
उन्होंने नेट पर बल्लेबाजी की, थ्रो डाउन अभ्यास किया और होटल में भी बल्ला अपने हाथ से नहीं छोड़ा। वार्नर के लिए यह जीत 2015 विश्व कप जितनी ही बड़ी है। वार्नर के मेहनत ने बता दिया कि वह क्यों दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीट और बल्लेबाज हैं।

टी-20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान फिंच को था पूरा भरोसा
ऑस्ट्रेलिया के पहली बार टी-20 विश्व चैंपियन बनने के बाद कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि उन्हें पहले ही उम्मीद थी कि वार्नर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे। फिंच ने दावा किया- कुछ महीने पहले मैंने जस्टिन लैंगर को फोन किया और कहा कि वार्नर को लेकर चिंता मत कीजिए, वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनेगा।
फिंच हालांकि आईपीएल से जुड़े अध्याय को लेकर कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि वह इसका हिस्सा नहीं थे। फिंच का हालांकि मानना है कि लेग स्पिनर एडम जाम्पा भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदार हो सकते थे, जिन्होंने बीच के ओवरों में शानदार नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की।
फिंच ने कहा कि वार्नर शानदार खिलाड़ी हैं। वह सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शामिल हैं और फाइटर हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब आप उस पर दबाव बनाते हो तो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलता है। विश्व कप फाइनल के बाद वार्नर की पत्नी ने भी सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी को लेकर तंज भरा ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा- खराब फॉर्म, काफी उम्रदराज, धीमा! कुछ मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण वार्नर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वार्नर की पत्नी कैंडिस की नाराजगी और पीड़ा को उनके व्यंग्यात्मक ट्वीट से समझा जा सकता है।

पत्नी कैंडिस और बच्चों के साथ वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब एशेज में धूम मचाने की तैयारी
वार्नर को अब एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ उतरना है। वार्नर ने फाइनल के बाद कहा- 'निश्चित तौर पर यह 2015 (विश्व कप) के बराबर है। एक दशक पहले इंग्लैंड के खिलाफ हार (2010 टी-20 विश्व कप फाइनल) से दुख हुआ था।'
अपने साथियों की सराहना करते हुए वॉर्नर ने कहा- टीम में शानदार खिलाड़ी हैं, शानदार सहयोगी स्टाफ और हमें दुनिया भर में अच्छा समर्थन मिलता है, खासतौर पर अपने घर में। टीम के साथी खिलाड़ी हमेशा जोश से भरे रहते हैं, शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं। फाइनल में थोड़ा नर्वस थे लेकिन खिलाड़ियों ने कर दिखाया।