फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: डेविड वार्नर डे-नाइट टेस्ट से बाहर, यह युवा तुर्क भी नहीं खेलेगा पहला मैच

Sat, 12 Dec 2020 09:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Dec 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
David Warner has been ruled out of Adelaide Test Will Pucovski has also been withdrawn
विल पुकोवस्की - फोटो : Instagram/Will Pucovski

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले डे नाइट टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज विल पुकोवस्की डे-नाइट टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विक्टोरिया के मार्कस हैरिस को एडिलेट टेस्ट के लिए टीम में चुना गया है।

 
David Warner has been ruled out of Adelaide Test Will Pucovski has also been withdrawn
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

वार्नर भी दूसरे वन-डे में ग्रोइन में लगी चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं। वहीं पुकोवस्की ऑस्ट्रेलिया ए के लिए अभ्यास मैच खेलते समय कनकशन (सिर में चोट) के शिकार हो गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि दोनों बल्लेबाज 26 दिसंबर से होने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट में लौटेंगे।

David Warner has been ruled out of Adelaide Test Will Pucovski has also been withdrawn
विल पुकोवस्की - फोटो : twitter@VicStateCricket
ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताह में खिलाड़ियों की चोटों को देखते हुए हम भाग्यशाली हैं कि मार्कस जैसा खिलाड़ी टेस्ट टीम में आ सका। मार्कस ने इस सत्र में विक्टोरिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, इसके अलावा तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों का सामना भी कर चुके हैं।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
David Warner has been ruled out of Adelaide Test Will Pucovski has also been withdrawn
विल पुकोवस्की - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'डेविड और विल का नहीं खेल पाना दुखद है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले फिट हो जाएंगे।’ हैरिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए नौ टेस्ट खेले हैं और पिछले साल एशेज श्रृंखला जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। गौरतलब है कि पुकोवस्की को भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच के अंतिम दिन कार्तिक त्यागी का तेज बाउंसर हेलमेट पर लगा, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed