{"_id":"e90493ddb88697192e1853b5271084da","slug":"david-warner-can-play-us-baseball","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए कुछ और खेलेंगे वॉर्नर!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पैसे के लिए कुछ और खेलेंगे वॉर्नर!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल से सफलता की पायदान पर चढ़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अब पैसे के लिए एक अन्य खेल में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसी खबरें हैं कि डेविड वॉर्नर अमेरिका में बेसबॉल खेल सकते हैं, जहां सफल हिटर के पास साल में लाखों डॉलर कमाने का मौका होता है।
डेविड वॉर्नर के मैनेजर टोनी कोनेली ने सिडनी में बताया कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। वॉर्नर और मैंने इस पर बात की है। देखते हैं कि आगे क्या होता है। फिलहाल उसका पूरा ध्यान एशेज सीरीज पर है।
विज्ञापन
एशेज में वॉर्नर का शानदार फॉर्म उन्हें सालाना 50 लाख डॉलर का खिलाड़ी बना सकता है।
बेसबाल में अमेरिका में एक 'बेस्ट बैटर्स' सालभर में दो करोड़ डॉलर तक कमा सकता है और अंग्रेजी टेलीग्राफ के अनुसार वॉर्नर के क्रिकेट में करारे शॉट्स बेसबाल में काम आ सकते हैं।
विज्ञापन
बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर ने आईपीएल में ही आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जगह बनाई थी और उन्हें क्रिकेट जगत में विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है।