फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david warner and steve smith can play with virat kohli in county cricket

स्मिथ-वॉर्नर के लिए आई 'गुड न्यूज', विराट कोहली की इस टीम से खेलने का मिल सकता है मौका

Thu, 19 Apr 2018 09:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
david warner and steve smith can play with virat kohli in county cricket
smith and warner

बॉल टेम्परिंग मामले में दोषी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर  पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का प्रतिबंध लगाया है। हालांकि दोषियों की सजा मुकर्रर होने के बाद विश्व क्रिकेट के बड़े दिग्गजों और क्रिकेट फैंस ने इन खिलाड़ियों के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की थी।

विज्ञापन


बता दें कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन खिलाड़ियों को बैन लगने के बाद किसी भी तरह के फॉर्मेट में हिस्सा लेने से सख्त मना किया था। हालांकि इन तीनों खिलाड़ियों के लिए अब एक अच्छी खबर आई है।

विज्ञापन

david warner and steve smith can play with virat kohli in county cricket
विराट कोहली

ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन खिलाड़ियों को अपने क्लब में शामिल करने की योजनाएं अभी से बनने लगी हैं। अंग्रेजी काउंटी क्रिकेट सरे के कोच माइकल डी वेन्यूटो स्मिथ और वार्नर में से कम से कम किसी एक को अपनी टीम में शामिल करने के इच्छुक हैं। वेन्यूटो 2016 तक ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं।

खास बात यह है कि आईपीएल सीजन-11 खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खुद इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल सकते  हैं। सूत्रों के मुताबिक वह इंग्लिश काउंटी क्लब सरे से ही जुड़ने जा रहे  हैं। अगर सरे की टीम में स्मिथ या वॉर्नर में से किसी एक खिलाड़ी को एंट्री मिलती है तो यह देखना काफी रोमांचक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed